बालों का झड़ना आजकल काफी आम हो गया है। खान-पान की गड़बड़ी, तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी के चलते, बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। हेयरफॉल के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं, हेयरफॉल की वजह से बालों की ग्रोथ रुक सी गई है...बाल लंबे होने के बजाय पतले और कमजोर होते जा रहे हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर लोग हेयरफॉल कम करने के लिए, हेयर ऑयल या हेयर मास्क बदलते हैं। लेकिन, इसके लिए, सबसे पहले आपको अपने खान -पान में बदलाव करना चाहिए।
अगर आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं, कंघे से लेकर तकिये तक आपको हर जगह गिरते हुए बाल नजर आ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की बताई इस चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे हेयरफॉल कम होगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हेयरफॉल को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
यह भी पढ़ें- Long Hair: हेयरफॉल से हैं परेशान? घर पर बने इस तेल से लंबे हो सकते हैं बाल
हेयरफॉल कम करके बालों को मजबूत बनाने में यह चाय आपकी मदद करेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।