वेजिटेरियन लोगों के लिए टोफू प्रोटीन का एक समृद्ध विकल्प है, जिसके तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि टोफू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कुछ महिलाएं टोफू की जगह पनीर का इस्तेमाल व्यंजन बनाने के लिए करती हैं क्योंकि वह महिलाएं यह जानती हैं कि टोफू का स्वाद पनीर के स्वाद के सामान है लेकिन यह धारणा गलत है। इसी विषय को लेकर शेफ कविराज खियालानी कहते हैं कि टोफू, मिल्क से नहीं बल्कि सोया मिल्क से बनता है। यह बहुत हेल्दी होता है और इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर खाया जाता है। ये पनीर की तुलना में कम सॉफ्ट होता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक वेज फूड है जिसे अलग-अलग तरीके से लोग अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए खाते हैं। टोफू को सोया दही या सेम दही भी कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद में हल्का खट्टा होता है।
इसके अलावा, टोफू के व्यंजन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं क्योंकि टोफू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो तत्व सेहत के साथ आपके सौंदर्य को बनाए रखने का भी काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं शेफ कविराज से टोफू के और भी हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
कोरोना महामारी के चलते हर कोई अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है। हालांकि, कोरोना महामारी का इलाज एक नियमित प्रक्रिया के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कई घरेलू बीमारियों को अपने आपसे दूर रखने के लिए और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप टोफू का सेवन कर सकती हैं। यह आपके शरीर को कई बीमारियों और कई तरह के खराब बैक्टीरिया से बचाने में भी हेल्प करता है।
शेफ कविराज के अनुसार टोफू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कुल वसा और फाइबर का मिश्रण होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी उपयोगी हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार टोफू में सभी आठ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो तत्व हमें अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों को करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से आपको आंतों की समस्या में भी राहत मिल जाती है। अगर आपको कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारापाना है, तो आप अपने आहार में टोफू को शामिल कर सकती हैं।
कई अध्ययनों में पाया गया है कि टोफू में ओमेगा- 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने, अवसाद को कम करने और हमारे शरीर में सूजन से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मदद कर सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-सोया से सेहत को मिलते हैं फायदे ही फायदे, कुछ इस तरह करें इसे डाइट में शामिल
शेफ कविराज के अनुसार टोफू में आयरन, कॉपर और मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है, यह तीनों पोषक तत्व हमारे लिए बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि ये तीनों आमतौर पर हमारे शरीर में एक साथ अच्छी तरह से काम करते हैं। शरीर अपनी क्षमता के अनुसार तीनों पोषक तत्व को धारण करता है। यही एक कारण है कि हमें टोफू का उपयोग करना चाहिए।
टोफू दिल को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है, क्योंकि हमारे गलत खान-पान और जीवनशैली से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है, टोफू हानिकारक कोलेस्ट्रॉल-एलडीएल के स्तर को कमकरने में मदद करता है। रक्त कोशिकाओं और एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को बढ़ाता है जिससे हृदय स्वस्थ और ठीक रहता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मास्टर शेफ कविराज खियालानी की इन हरी मटर रेसिपीज़ से बढ़ाएं खाने का स्वाद
हालांकि, इन सभी फायदों के अलावा भी टोफू के सेवन करने के और भी फायदे हैं। आप अपने आहार में टोफूके स्वादिष्ट भोजन शामिल कर सकती हैं और इसके तमाम फायदों का लाभ उठा सकती हैं। लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें HerZindagi के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
.
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।