स्वाद ही नहीं, सेहतमंद भी है यह साउथ इंडियन चटनी

इडली के साथ खाए जाने वाली नारियल की चटनी के बेमिसाल फायदे हैं। इससे वजन मेंटेन भी किया जा सकता है और हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-08, 18:51 IST
what is benefits of coconut chutney

साउथ इंडियन डिशेज की कल्पना नारियल की चटनी के बगैर हो ही नहीं सकती। आमतौर पर सभी तरह की साउथ इंडियन डिशेज में नारियल की चटनी को पेयर किया जाता है। राई और करी पत्ते के तड़के वाली नारियल चटनी खाने में लाजवाब लगती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी डोज देती है। आइए जानते हैं नारियल की चटनी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं

नारियल की चटनी खाने के फायदे

nariyal coconut chutney served bowl

  • आपको बता दें कि नारियल की चटनी बनाने में नारियल के अलावा मूंगफली, चने की दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, राई, इमली और करी पत्ते जैसी कई चीजों का इस्तेमाल होता है। यह सभी गुणों से भरपूर होते हैं।
  • नारियल में फाइबर की मात्रा होती है जिससे पाचन दुरुस्त होता है। इससे इंटेस्टाइन में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ता हैं। जिससे गैस, कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
  • नारियल में कॉपर, मैंगनीज, आयरन, फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है।
  • कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और इससे हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचता है।
  • वजन कम करने में भी नारियल की चटनी मददगार साबित हो सकती है। इसमें लो कैलोरी होता है और फाइबर ज्यादा होता है। इस वजह से यह आपको लंबे वक्त तक तृप्त रखती है।

यह भी पढ़ें-कलाई में अक्सर रहती है अकड़न? इन आसनों से मिलेगा आराम

overhead shot cut coconuts grey background perfect wallpaper

  • नारियल की चटनी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। नारियल में एंटीबैक्टीरियल एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं जो आपको संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
  • नारियल की चटनी में आयरन पाया जाता है जिससे खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को नारियल की चटनी से फायदा मिल सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP