नींबू एक खट्टा फल है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं इसका साइट्रस गुण सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए या फिर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी पीते हैं,नींबू के जैसे ही दिखने वाला एक फल है जिसका नाम है बर्गमोट, यह फल दिखने बाहर से हरा रंग का होता है लेकिन काटने पर बिल्कुल नींबू जैसा दिखता है। कुछ लोग तो इसे नींबू का भाई बुलाते हैं। इसे डाइट में अगर आप किसी तरह शामिल करते हैं तो इससे भी आपको काफी सेहत लाभ मिल सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जी जानकारी दे रही हैं।
बर्गमोट के फायदे
- बर्गमोट को डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इसमें फ्लेमेनोइड और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके लिपिड के लेवल के घटा सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।
- इसके अलावा इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है। इसका तेल अरोमाथेरेपी में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सिटरेस की खुशबू मूड को तरोताजा करने में मदद करता है। इससे थकान दूर करने में मदद मिलती है।
- इसका रस सांसों की समस्या में भी फायदेमंद है। इससे छाती में जकड़न करने में भी मदद मिलती है। बर्गमोट जैसे खट्टे फल फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं जो प्रतिरक्षा और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह फल शरीर को मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है,न्यूरोडीजेनेरेटिव जैसी स्थियों का जोखिम कम करता है।
यह भी पढ़ें-नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
- इसमें फाइबर और विटामिन सी होता है जो कब्ज को रोककर हेल्दी गट माइक्रोबायोम का समर्थन करके पाचन स्वास्थ्य में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें-इन 4 समस्याओं में फायदेमंद हैं पपीते की पत्तियां
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों