गर्मियों का मौसम मतलब ढेरों समस्याएं। कुछ हो या ना हो त्वचा और पाचन दोनों ही चुनौतियों का सामना करते हैं। तेज धूप त्वचा को बेजान करती है, गर्मी के कारण त्वचा पर एक्ने निकल आते हैं। वहीं, भारी भोजन और डिहाइड्रेशन पाचन को धीमा कर देते हैं। और जब पाचन खराब होता है, तो चेहरे पर दोहरा असर पड़ता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नेचर ने हमें इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ अद्भुत चीजों से नवाजा है? गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स दो ऐसे नेचुरल उपाय हैं,जो न सिर्फ आपको गर्मी से राहत दिलाएंगे बल्कि आपकी त्वचा को भी निखारेंगे और पाचन को भी दुरुस्त रखेंगे। इन दोनों से आप एक हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं,ड्रिंक तैयार करने की विधि और इसके जबरदस्त फायदे। इस बारे में एक्सपर्ट भावना मेहरा ने जानकारी दी है।
कैसे बनाएं गोंद कतीरा वाला ड्रिंक
View this post on Instagram
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा( रात भर या 2 घंटे पानी में भिगोया हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स ( 30 मिनट पानी में भिगोए हुए)
- नींबू का रस स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- पानी-एक गिलास
विधि
- एक गिलास पानी लें।
- उसमें रात भर भिगोया हुआ गोंद कतीरा डालें।
- यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा।
- अब इसमें सब्जा सीड्स मिलाएं।
- स्वाद के लिए नींबू का रस मिलाएं।
- इसमें आप जीरा पाउडर मिला सकते हैं।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर ताजे ड्रिंक का आनंद लें।
गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स ड्रिंक के फायदे
आयुर्वेद में गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स दोनों को ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें मानी गई है। यह शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह दोनों ही तत्व रक्त को शुद्ध करने में सहायक होते हैं। गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। इससे पेट भी ठंडा रहता है। इस मिश्रण का सेवन दिन में एक बार सुबह 10 से 11 बजे या शाम 4 बजे के आसपास करें। यह वह समय होता है,जब शरीर को ठंडक और ऊर्जा की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में इस तरह से खाएं खीरा, मिलेगा दोगुना फायदा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों