मार्च का महीना पूरी तरह से भी खत्म भी नहीं हुआ है, कि तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। अभी असली गर्मी तो आनी बाकी ही है। उमस और गर्मी के कारण शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसके कारण कमजोरी, चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होने लगती है। शरीर को ठंडक देने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक वगैरह पीते हैं, लेकिन इससे नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप शरीर को ठंडक और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक का सहारा ले सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट की बताएं एक बेहद फायदेमंद समर ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।
नारियल पानी और गोंद कतीरा वाला हेल्दी ड्रिंक
View this post on Instagram
सामग्री
- नारियल पानी 1 गिलास
- 1 बड़ा चम्मच गोंद कतीरा
- 1 बड़ा चम्मच खीरे के बीज
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच शहद
विधि
- एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रातभर 1 कप पानी में भिगों दें,सुबह यह फूलकर जेली जैसा बन जाएगा।
- खीरे के बीज को भी एक दो घंटे भिगों दें।
- अब एक गिलास में ताजे नारियल पाने डालें।
- इसमें भीगा हुआ गोंद डालें। खीरे के बीज डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलकार कर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
- आप चाहें तो आइस क्यूब डालकर पी सकते हैं।
ड्रिंक के फायदे
- नारियल पानी और गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं और लू लगने से बचते हैं।
- वर्कआउट या बाहर धूप से आने के बाद इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है।
- पेट को ठंडा रखता है और एसिडिटी को काम करता है।
- महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सपोर्ट करता है।
- शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करता है।
- पेट को भरा हुआ रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को काम करता है
यह भी पढ़ें-घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ता जा रहा है वजन? जानिए इसके पीछे की असली वजह
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों