herzindagi
image

पीरियड रेगुलेट करने के साथ, हार्मोन को भी बैलेंस कर सकता है यह बीज

क्या आपको मालूम है की हलीम के बीज को डाइट में शामिल करने से पीरियड रेगुलेट करने के साथ ही हार्मोन को भी बैलेंस करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसे कैसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 16:37 IST

महिलाओं की आधी जिंदगी हार्मोन को संतुलित करने और पीरियड रेगुलेट करने निकल जाता है। क्योंकि महिलाओं की सेहत में हार्मोन संतुलन की बहुत बड़ी भूमिका है। हमारे आसपास कितनी ऐसी महिलाएं हैं, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण पीसीओएस और अनियमित पीरियड्स से जूझ रही हैं, लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल करने से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलेगी और इससे पीरियड भी रेगुलेट रहेगा। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

हलीम बीज के फायदे

garden cress seeds halim seeds

हलीम बीज को गार्डन क्रेस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। यह बीज महिलाओं के हार्मोन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। इसमें आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है,इस वजह से यह खून की कमी को भी दूर करता है, इससे पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

वहीं इसमें नेचुरल रूप से फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है,जो महिलाओं के हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। यह एस्ट्रजोन हार्मोन के स्तर का मेंटेन करके अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करता है।

गार्डन क्रेस सीड्स इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर पीसीओएस को मैनेज करने में मदद करता है। अंडाशय के फंक्शन को बेहतर बनाकर ओव्यूलेशन को बढ़ावा देता है। यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-मटके जैसे पेट ने कर दिया है परेशान? बेली फैट कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

कैसे करें गार्डन क्रेस का सेवन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • एक चम्मच गार्डन क्रेस सीड्स को आप ओवर नाइट सोक करके भी सेवन कर सकते हैं।
  • इसे गर्म दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।
  • इसे स्मूद, सलाद या सूप में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
  • इसे छाछ में डालकर भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Sound Sleep: करवट बदलते हुए नहीं काटनी पड़ेगी रात, अच्छी नींद लाने में मदद करेगी यह देसी चाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।