herzindagi
How digestive issues make you vulnerable

सुबह ठीक से साफ नहीं होता पेट तो ये फूड्स करेंगे आपकी मदद

अगर आपको आंतों से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रही हैं तो आप अपनी डाइट में ये फूड्स शामिल कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-08, 18:09 IST

सुबह-सुबह सोकर उठने के बाद अगर पेट साफ ना हो तो पूरा दिन ही खराब हो जाता है। एक तरह से देखा जाए तो रोज़मर्रा में कई लोगों की समस्या बन गई है क्योंकि हमारी लाइफस्टाइल अब बिगड़ती चली जा रही है। कई लोग इसके लिए दवा खाते हैं या तरह-तरह के चूर्ण चाटते हैं पर फिर भी उन्हें असर नहीं समझ आता है। परेशानी अगर बहुत बढ़ जाती है तो कई लोगों को इसके लिए ऑपरेशन तक करवाना पड़ जाता है।

हमारी आधी समस्याओं का समाधान हमारे खाने से जुड़ा होता है और अगर हम अपना खान-पान सही कर लें तो कई बीमारियों का हल हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंतों को ठीक रखने वाले फूड्स शेयर किए हैं।

आंतों की सेहत अगर ठीक रहे तो पेट की कई समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी और कब्ज से लेकर दस्त, गैस से लेकर अपच तक कई समस्याएं हल हो जाएंगी। अपने खाने में ये फूड्स जरूर इस्तेमाल करें-

1. अदरक

अगर किसी को आंतों की समस्या है तो उसके लिए अदरक बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है। ये इतनी काम की है कि सभी डाइजेस्टिव डिसऑर्डर खत्म हो जाते हैं। ये जूस की तरह या फिर ड्राई फॉर्म में दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका तेल भी नाभि पर लगाया जा सकता है।

gut health issues in the morning

अदरक ना सिर्फ हमारी आंतों के लिए अच्छी है बल्कि इससे जी मिचलाना, मसल पेन, कफ-कोल्ड की समस्या, गले में खराश और खराबी, जरूरत से ज्यादा फैट, ब्लोटिंग, अपच, सूजन आदि समस्याएं होती रहती हैं। अगर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल में परेशानी है तो भी ये अदरक से ठीक हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- बिना दवाओं के कैसे दुरुस्त करें अपना डाइजेशन?

2. छाछ

छाछ असल में अमृत की तरह है। ये आसानी से पच जाता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है। ये पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए बहुत अच्छा है और ये कफ और वात की समस्याओं को हल कर देता है। ये सूजन, डाइजेस्टिव डिसऑर्डर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और स्प्लीन से जुड़ी समस्याएं हल कर सकती है। ये आपकी भूख न लगने की समस्या को भी खत्म कर देती है।

इसे लंच के बाद खाना सबसे बेस्ट होगा और इसे रात में नहीं पीना चाहिए।

digestive issues in the morning

3. गिर/ A2 गाय का घी

अगर कोई सबसे अच्छा फैट हो सकता है तो वो घी है। A2 गाय का घी (A2 दूध से बना हुआ घी) गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बेहतर बनाता है। ये घी फिजिकल और मेंटल समस्याओं के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं और ये स्किन और बालों के साथ-साथ नाक की ड्रॉप्स की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसकी तासीर ठंडी होती है और ये स्वाद में स्वीट आफ्टर टेस्ट देता है। ये पित्त और वात दोष की समस्याओं को हल कर देता है। ये डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा है और ये आपके टिशू को नॉरिशमेंट देता है। ये मसल्स को भी मजबूती देता है और ये फर्टिलिटी और इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा है। ये सभी वक्त खाया जा सकता है और ये आपकी डाइट का हिस्सा होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

4. मिश्री (Misri)

मिश्री या रॉक शुगर शक्कर का सबसे प्योर फॉर्म होती है और इसमें केमिकल्स बिल्कुल नहीं होते हैं। आयुर्वेद में इसे ही खाने में मीठा डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ये रिफाइंड शुगर की जगह इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छी साबित हो सकती है और ये पीसीओएस की समस्या, मोटापा, ऑटो इम्यून समस्याएं और आंतों की प्रॉब्लम को हल कर सकती है। अगर आपकी आंतों में समस्या है तो रिफाइन्ड शुगर की जगह मिश्री खाएं।

इसे जरूर पढ़ें- शेफ संजीव कपूर का ये घरेलू नुस्खा देगा डाइजेशन में बहुत आराम

5. सीसीएफ चाय (Coriander, Cumin, Fennel)

1-1 चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को उबालकर उसे छानकर पीना चाहिए। ये ना सिर्फ आंतों की समस्या को दूर करता है बल्कि इससे मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स भी कम होते हैं। ये सभी आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है और ये भूख को भी खोलता है।

अगर आपको ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं हैं तो इससे हल की जा सकती हैं। ये पेट के दर्द, जी-मिचलाने की समस्या, उल्टी, सूजन और दस्त आदि समस्याओं के लिए अच्छी साबित हो सकती है।

वैसे तो ये फूड्स अधिकतर लोगों की सेहत का ख्याल रखते हैं, लेकिन अगर आपको कोई मुख्य समस्या है जैसे पेट संबंधित कोई गंभीर बीमारी है तो आप पहले डॉक्टर से संपर्क करें और फिर अपनी डाइट में कोई बड़ा बदलाव लाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।