महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अपना खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान खान-पान, लाइफस्टाइल, स्ट्रेस लेवल, नींद और भी सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों में महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, या उनका रूटीन जैसा रहता है, उसका सीधा असर महिलाओं की और होने वाले बच्चे की सेहत पर होता है। सही न्यूट्रिशन प्रेग्नेंट महिला और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इस समय पर महिलाओं का शरीर कई बदलावों से गुजरता है। साथ ही, गर्भ में बच्चे का विकास भी होता है। ऐसे में महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान, किन विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट, होलिस्टिक वेलनेस कोच और ईट क्लीन विद ईशांका की फाउंडर, ईशांका वाही बता रही हैं।
एनीमिया से बचाव में आयरन की अहम भूमिका है। यह कमजोरी और प्रेग्नेंसी के दौरान अन्य जटिलताओं को दूर करता है। यह हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन को लेकर जाता है। यह ऑक्सीजन को हमारी सेल्स तक ले जाती है और फीटस को डेवलेप करने में मदद करती है। गर्भवती महिलाओं को आयरन की जरूरत ज्यादा होती है, जिससे बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके।
फोलिड एसिड या फिर इसकी नेचुरल फॉर्म फोलेट, सबसे जरूरी प्रेनेटल विटामिन्स मे से एक है। यह बेबी के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड के डेवलेपमेंट के लिए बहुत जरूरी होता है फोलेट की कमी से गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में कमी हो सकती है। इसलिए, महिलाओं को प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
बच्चे की हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी होता है। अगर गर्भवती महिला सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं लेती है, तो इससे बच्चा मां की हड्डियों से ऑक्सीजन लेगा और महिलाओं के लिए समस्या हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध और हरी पत्तेदार सब्जियां. कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं।
यह भी पढ़ें- फिजिकल रिलेशन के बाद पैर उठाने से क्या बढ़ता है प्रेग्नेंसी का चांस? जानें एक्सपर्ट की राय
थायरॉइड हार्मोन के प्रोडक्शन के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है। थायरॉइड हार्मोन, बच्चे के ब्रेन और नर्वस सिस्टम के विकास में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में आयोडीन की कमी होने पर बच्चे के विकास में मुश्किल आती है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।