Dalia vs Quinoa: सेहत के लिए क्या है ज्यादा हेल्दी?

हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर दलिया या क्विनोआ का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग दलिया और क्विनोआ को लेकर अक्सर सवाल करते हैं कि आखिर दोनों में से ज्यादा बेहतर क्या है? जानेंगे आर्टिकल में।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-03, 16:03 IST
image

जैसे जैसे समय बदल रहा है, लोगों के खाने-पीने की पसंद भी बदल रही है। पहले हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर लोग दलिया का सेवन करते थे, लेकिन बीते कुछ सालों में क्विनोआ ने अपनी जगह बना ली है। दिलया और क्विनोआ देखने में बिल्कुल एक जैसे होते हैं, मानों जुड़वा भाई। पहली बार अगर कोई दलिया और क्विनोआ को एक साथ देख ले, तो फर्क ही ना कर पाए। हालांकि, स्वाद और फायदे में थोड़े अलग होते हैं। अक्सर लोग इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में से ज्यादा हेल्दी क्या है? आपके मन में भी यह सवाल उठता है, तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसका जवाब दे रहे हैं।Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist at Cloudnine group of Hospitals, Noida इस बारे में जनकारी दे रही हैं।

Dalia vs Quinoa: सेहत के लिए क्या है ज्यादा हेल्दी?

dalia vs quinoa which one is more healthy

एक्सपर्ट बताती हैं कि क्विनोआ और दलिया दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दोनों में ही प्रोटीन, फाइबर, खनिज, आयरन, कैल्शियम,जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को हर लिहाज से फायदा पहुंचाते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही वजन घटाने में दोनों ही मददगार साबित होते हैं। दोनों में कुछ अलग है तो यह कि दलिया गेहूं से बनता है और ग्लूटेन फ्री नहीं होता है। वहीं, क्विनोआ ग्लूटन फ्री होता है, ऐसे में जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी है, सीलिएक रोग है या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है उनके लिए क्विनोआ फायदेमंद हो सकता है।

quinoa-seed-

अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, तो आप अपनी पसंद के हिसाब से दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं।


यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स और हैवी फ्लो से हैं परेशान, इन 6 तरीकों से पाएं राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP