herzindagi
dahi yogurt big

क्या दही ठंडी होती है और इसे सर्दियों में नहीं खाना चाहिए?

दही को लेकर बहुत तरह की बातें कही जाती हैं। दही को रात को नहीं खाना चाहिए, दही सर्दियों में नहीं खाते, दही खाने से गला खराब हो जाता है इसी तरह की कई बातें हैं जिनके बारे में लोग अकसर सोचते हैं। लेकिन डॉक्टर्स का इस बारे में क्या कहना है आइए उन्हीं से जानते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-06, 19:32 IST

दही को लेकर बहुत तरह की बातें कही जाती हैं। दही को रात को नहीं खाना चाहिए, दही सर्दियों में नहीं खाते, दही खाने से गला खराब हो जाता है इसी तरह की कई बातें हैं जिनके बारे में लोग अकसर सोचते हैं। लेकिन डॉक्टर्स का इस बारे में क्या कहना है आइए उन्हीं से जानते हैं। महिलाएं खासकर इस बात को लेकर चिंता में रहती हैं कि वो सर्दियों में दही खाएं या नहीं या फिर अपने बच्चों को सर्दियों में दही खिलाना सही है या नहीं। ये सवाल मेरे से अकसर कई लोगों ने बार-बार किया तो मैने सोचा इस बारे में मेरा क्या विचार है उससे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि इस बारे में डॉक्टर्स का क्या कहना है। आपकी सेहत के बारे में एक डॉक्टर से अच्छी सलाह आपको कोई नहीं दे सकता। इसलिए मैने डायटिशियन सुजेता शेट्टी से पूछा कि क्या हमें सर्दियों में दही खानी चाहिए? 

दही को सर्दियों में खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए ये जानने से पहले आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि दही खाने से आपको क्या फायदे होते हैं। इसमें कौन से पोषक तत्त्व होते हैं जिन्हें खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दही के फायदे 

  • दही आपकी पाचन शक्ति के लिए बहुत अच्छी होती है। इसे खाने से डाइजेशन ठीक रहता है। 
  • दही खाने से पेट की गर्मी दूर होती है जिस वजह से छाले, कब्ज़ और बवासीर जैसी कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। 
  • दूध से 18 प्रतिशत ज्यादा कैल्शियम दही में होता है। इसलिए दही आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। 
  • वजन घटाने या कंट्रोल में रखने के लिए भी दही बहुत अच्छी होती है। 
  • दही आपकी स्किन के लिए अच्छी होती है इससे त्वचा पर लगाने से दाग धब्बे ठीक होते हैं। बालों पर भी इसके इस्तेमाल से फायदा होता है। 
  • जिन लोगों को रात में नींद की समस्या है  
  • अनिद्रा यानि की सोने की समस्या, जिन लोगों को रात को ठीक से नींद नहीं आती उन्हें भी दिन में एक बार दही जरूर खानी चाहिए।  

दही कितनी पौष्टिक होती है ? 

क्या आप जानती हैं कि 100 ग्राम दही में क्या होता है। अगर नहीं तो आपको इसके nutrition facts के बारे में पता होना चाहिए तब आप ये ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगी कि आपको दही खानी चाहिए या नहीं। इसे खाने से आपको क्या फायदे मिलेंगें।

100 ग्राम दही में 98 कैलोरी होती हैं। 4.3 ग्राम फेट, 17 mg कॉलेस्ट्रॉल, 364 mg सोडियम, 104 mg पोटाशियम, 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा दही में  विटामिन A, C, D, B-6 और B-12 भी होता है। 100 ग्राम दही खाने से आपको कैल्शियम और मेगनिशियम भी मिलता है। 

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने एक मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दिन में एक बार दही जरूर खाते हैं। 

डॉक्टर से जानिए सर्दियों में दही खाएं या नहीं 

Gympik की डायटिशियन सुजेता शेट्टी ने इस बारे में कहा कि लोगों को सर्दियों में दही खाने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है। . ये लोगों का भ्रम है कि सर्दियों में दही नहीं खानी चाहिए। दही में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे खाने से आप सर्दियों में बीमार हो जाएंगीं। सभी को दिन में एक कटोरी दही जरूर खानी चाहिए। दही pro-biotic है इसमें lactobacilli भी होता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। सबसे जरूरी बात ये है कि दही में healthy bacteria होते हैं जो शरीर की infections से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपकी immunity भी बढ़ती है। दही कैल्शियम से भरपूर होती है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।