herzindagi
Drink To Lower Bad Cholesterol

बढ़े हुए Cholesterol की छुट्टी कर देगा बस ये एक ड्रि‍ंक, क‍िचन में रखी ये 3 चीजें करेंगी कमाल

Drink To Lower Bad Cholesterol: आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों में बैड कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या देखने को म‍िल रही है। खराब कोलेस्‍ट्रॉल से द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा बढ़ता जाता है। यहां हम आपको एक ऐसे ड्र‍िंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोलेस्‍ट्रॉल काे कंट्रोल रखने का काम करेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 13:36 IST

आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों में कई तरह की बीमारि‍यों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मोटापा से लेकर डायब‍िटीज और हार्ट ड‍िजीज के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी बहुत आम हो गई है। इसके पीछे गलत खानपान, कम फ‍िज‍िकल एक्टिवि‍टी और ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

इसका सीधा असर दिल, ब्लड सर्कुलेशन और लिवर पर पड़ता है। अगर आपने समय रहते ध्‍यान नहीं द‍िया तो इससे बड़ी समस्‍या खड़ी हो सकती है। इस समस्‍या से छुटकारा पाने के ल‍िए हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर मुंबई की सेल‍िब्रि‍टी न्यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक पोस्‍ट शेयर क‍िया है। इसमें उन्‍होंने एक ऐसे ड्र‍िंक की जानकारी दी है जो LDL की छुट्टी कर देगा। आइए जानते हैं-

high cholesterol

इस ड्रिंक के लिए क्या चाहिए?

इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी, जो आमतौर पर हर घर में होती हैं।

  • एक लीटर गुनगुना पानी
  • एक इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • आधा कटा हुआ नींबू
  • अदरक की दो स्लाइस

इन चारों चीजों काे म‍िक्‍स करके आप रोज सुबह खाली पेट पी लें।

यह भी पढ़ें- नींद न आने पर नहीं खानी पड़ेगी स्‍लीप‍िंग प‍िल्‍स, खसखस और केसर का ये नुस्खा है बेमिसाल

दालचीनी कैसे करती है काम?

दालचीनी बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के ल‍िए जानी जाती है। ये शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है। अगर आप रोजाना इसे पीती हैं तो ये द‍िल के ल‍िए फायदेमंद हो सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah (@shweta_shah_nutritionist)

नींबू का काम क्‍या है?

नींबू लिवर हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लिवर ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल को प्रोसेस करता है। अगर आप नींबू पानी पीती हैं तो ल‍िवर एक्‍ट‍िव रहता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से बाहर न‍िकल जाते हैं।

high cholesterol  (1)

अदरक का रोल क्या है?

अदरक ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है। आप ब्‍लड फ्लो सही रहता है तो कोलेस्ट्रॉल के जमने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा अदरक डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है।

गुनगुना पानी के क्‍या फायदे हैं?

अगर आप रोजाना गुनगुना पानी पीती हैं तो ये डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को एक्‍ट‍िव करता है। इससे डाइजेशन बेहतर हो जाता है। वहीं फैट भी नहीं जमा हो पाता है। जब आपका डाइजेशन अच्‍छा रहेगा तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- 21 दिनों में कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, 4 मसालों से बनाएं डाइटिशियन का बताया खास ड्रिंक

इसे पीने का सही तरीका क्‍या है?

इस ड्र‍िंक को आप एक बार में भी पी सकती हैं। चाहें तो द‍िनभर में थोड़ा-थोड़ा स‍िप भी ले सकती हैं। इसे लगातार एक से डेढ़ महीने तक के ल‍िए पी सकती हैं।

ताे अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपका कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल में रहे तो ये ड्र‍िंक ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।