herzindagi
Can I eat what I want when I break my fast

Karwa chauth Vrat 2023: इन हेल्दी फूड्स के साथ खोलें व्रत, नहीं महसूस होगी कमजोरी

करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए तली भुनी चीजों को खाने से सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ये कुछ फूड्स हैं जिनसे आपको एनर्जी भी मिलेगी और कोई नुकसान भी नहीं होगा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-17, 12:34 IST

Best Food To Break A Fast: करवा चौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के आने में कुछ दिन बचे हैं। तैयारियां जोरों पर हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन भूखी प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं। 18 से 20 घंटे का व्रत रखने के बाद जब व्रत खोलने की बारी आती है तो महिलाएं कुछ भी खाना प्रेफर करती है,हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह की दिक्कत हो सकती है। व्रत खोलने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें व्रत खोलने के दौरान सेवन किया जाए तो आप बिल्कुल फिट रह सकती हैं।

करवा चौथ व्रत खोलने का हेल्दी तरीका

juice for fast

पानी

व्रत खोलने के लिए सबसे पहले पानी पीना चाहिए। 18 से 20 घंटे बिना पानी के रहने के बाद आपकी बॉडी को पानी की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। पेट को ठंडक पहुंचाता है। अगर आपको पानी टेस्ट लेस लगता है तो आप इसकी जगह पर नींबू पानी या फिर नारियल पानी भी पी सकती हैं।

जूस

जूस भी एक हेल्दी ऑप्शन है। आप ताजे फलों से बने जूस का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से आप एनर्जेटिक रहती हैं। थकान और सुस्ती दूर होती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन होता है।

फल

फल खाकर भी आप उपवास तोड़ सकती हैं। इससे आपको तुरंत ऊर्जा बहाल करने में मदद मिलती है। इनमें विटामिन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिससे आप की कमजोरी दूर हो सकती है। आप सिंघाड़ा, अमरूद, सेब स्ट्रॉबेरी जैसे मौसमी फल खा सकती हैं।

खजूर

best food to eat after fasting for  hours

व्रत खोलने के बाद खजूर खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे आपको एनर्जी मिलती है और पाचन तंत्र भी सही रहता है।

संतुलित आहार

कुछ लोग उपवास खोलने के लिए तली हुई चीज खाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पेट में भारीपन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हमेशा हल्का खाना खाएं। आप दाल रोटी,सलाद, लौकी की सब्जी, छाछ का सेवन कर सकती हैं।

 यह भी पढ़ें-करवाचौथ पर लगेंगी अप्सरा, बस हर रोज बासी मुंह पिएं ये खास तरह की ड्रिंक

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

व्रत खोलने के बाद आप ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी खा सकती हैं।  यह भी एनर्जी का एक्सीलेंट सोर्स है। इससे आपको ज्यादा भूख का एहसास भी नहीं होता है और आपको पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि जब आप लंबे वक्त तक भूखे रहते हैं तो व्रत खोलने के बाद कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते हैं जिसके बाद आपको पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। पेट खराब हो सकता है। ऐसे में इन चीजों को शामिल करके आप भूख को कंट्रोल भी कर सकती हैं और आपको एनर्जी भी मिल सकती है।

 यह भी पढ़ें-क्या प्रेग्नेंट महिलाएं रख सकती हैं करवाचौथ का व्रत? एक्सपर्ट दे रही हैं जवाब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik


 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।