आज से नहीं बल्कि लम्बे समय से एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल सेहत को दुरुस्त करने के लिए किया जाता है। लैवेंडर ऑयल, नीम ऑयल, लेमन ऑयल, कैमोमाइल ऑयल आदि हजारों एसेंशियल ऑयल्स हैं जिनका उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। ये सिर्फ बीमारी दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि ब्यूटी केयर में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
इन्हीं एसेंशियल ऑयल्समें शामिल है ब्लैक सीड यानि कलौंजी का तेल। कलौंजी पौधे के अर्क से तैयार यह तेल एक नहीं बल्कि कई बीमारियों के निवारण के लिए जाना जाता है। अगर आप इस तेल के शारीरक फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस आर्टिकल में हम आपको कलौंजी ऑयल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
पेट की समस्या से रखता है दूर
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल लगभग हर महिला पेट की समस्या से ज़रूर परेशान रहती है। समय पर नहीं खाना, अधिक तला हुआ भोजन करना, अधिक फ़ास्ट फूड्स का सेवन करना आदि हजारों कारण पेट ख़राब होने के हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहती हैं, तो यह तेल आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस तेल में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव के गुण मौजूद होते हैं, जो पेट की परेशानी से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मोटी सौंफ के इन 4 फायदों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
मुंहासे को करता है जड़ से ख़त्म
अन्य दिनों के मुकाबले गर्मी और बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी कुछ अधिक ही परेशानियां देखी जाती हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक है मुहांसे की समस्या। ऐसे में अगर आप भी गर्मी, बरसात या अन्य किसी मौसम में भी मुंहासे की समस्या से परेशान रहती है, तो कलौंजी का तेल आपकी मदद कर सकता है। कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेशन के गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे दूर करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीमाइक्रोबियल के भी गुण होते हैं जो मुंहासे की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
घाव भरने के लिए
त्वचा पर मौजूद घाव भरने के लिए कलौंजी के तेल फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इस तेल में एंटी-फंगल के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं, जो घाव भरने में मदद कर सकते हैं। ये गुण त्वचा संक्रमण और सूजन की परेशानी में भी हेल्प कर सकते हैं। इसके अलावा कलौंजी का तेल बालों की परेशानी दूर करने के लिए सबसे बेहतरीन ऑयल्स में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि आज भी कई महिलाएं बालों को मजबूत करने के लिए इस तेल का उपयोग करती है।
इसे भी पढ़ें:शरीर में विटामिन-ई की कमी से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं
उपयोग करने के तरीके
वैसे तो कई तरीकों से कलौंजी के तेल को आप डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन, मुख्य रूप से सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल आप कर सकती हैं। फ्राई में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा सलाद गार्निश करने में भी कुछ बूंदों का उपयोग कर सकती हैं। अचार बनाने में भी इसका आसानी से उपयोग कर सकती हैं।
नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों