वजन घटाने के लिए डिनर में खाएं ये चीजें, हेल्दी के साथ-साथ रहेंगी हमेशा स्लिम-फिट

रात में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो हेल्दी के साथ-साथ लो फैट डाइट फॉलो करें।  

diet for weight loss in hindi

वजन बढ़ने की समस्या इन दिनों महिलाओं में काफी कॉमन हैं। वजन कंट्रोल में रहे इसके लिए डाइटिंग करना शुरू कर देती हैं। डाइट यानी सही समय पर सही भोजन करना और उन्हीं चीजों को खानपान में शामिल करना जो बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकें। ऐसा माना जाता है कि रात में किए गए भोजन से शरीर अधिक प्रभावित होता है।

क्योंकि यह काफी समय तक आपके पेट में मौजूद रहता है। इसलिए बात जब वजन घटाने की हो तो सही समय पर सही भोजन का होना बहुत जरूरी है। साथ ही, आपकी एक गलती आपके वजन को बढ़ा भी सकती है।कई बार लोग दिन भर अच्छी डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन बात जब रात के खाने की हो तो वह जंक फूड जैसी चीजों का सेवन करते हैं।

इस तरह की गलती का असर शरीर पर देखने को भी मिलता है। यह आपके महीने भर की डाइट को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि रात में क्या खाएं और क्या नहीं, इसे लेकर सावधानी बरतें। रात का खाना हमेशा लाइट और पोषण से भरपूर होना चाहिए।

इससे आपका पेट न सिर्फ भरा रहेगा बल्कि वजन घटाने में कारगर साबित भी हो सकता है। वहीं रात में क्या खाएं क्या नहीं इसे लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, ऐसे में हम बताएंगे कि रात में कौन-कौन सी चीजें सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

अंडे का सफेद हिस्सा

diet plan for weight loss

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो डिनर में अंडे का सफेद हिस्सा खा सकती हैं। उबले हुए अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट कम होता है। ऐसे में हेल्दी लो फैट डाइट के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। अंडा कैलोरी फूड नहीं है और यह मसल्स ग्रोथ को इम्प्रूव कर उन्हें मजबूत करता है। अंडे के सफेद भाग में पोटैशियम, विटामिन ए, बी-12, बी 2 पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण और सिर दर्द की समस्याको खत्म करने में मदद करता है।

ब्राउन राइस

चावल खाना पसंद है, तो सफेद की जगह पर ब्राउन राइस खा सकती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह मेटाबॉलिजम को बेहतर करता है। इसके अलावा कैलोरी कम होती है, जिसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। वैसे आप चाहे तो इसे दिन में भी खा सकती हैं। ब्राउन राइस में मौजूद खनिज और पोषक तत्व आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है।

इसे भी पढ़ें-1 दिन की इस टेस्टी डाइट को 1 महीना आजमाएं और 5 किलो वजन घटाएं

सूप

डाइट के दौरान ज्यादातर लोगों की समस्या होती है कि वह ऐसा क्या खाएं जिससे उनका पेट भरा रहें। ऐसे में आप सूप का सेवन कर सकती हैं, यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वादिष्ट भी है। लगातार हरी सब्जियों को खाने से आप जल्दी बोर हो जाएंगी, ऐसे में सब्जियों से बना सूप बेहतर ऑप्शन है। सूप कॉर्बोडाइड्रेट, मिनरल्स, न्यूट्रिशन और प्रोटीन से भरपूर होता हैं। यह शरीर के पाचन को बेहतर रखते हैं और इससे वजन कंट्रोल में भी रहता है। ध्यान रहें कि सूप सिर्फ हरी सब्जियों का ही बनाएं, इसमें मक्खन, चीज जैसी चीजों को बिल्कुल न डालें।

ओट्स

वेट लॉस के लिए ओट्स काफी उपयोगी होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन शरीर को हेल्दी बनाते हैं और चर्बी को कम करते हैं। दिन के अलावा आप इसे रात की डाइट में भी शामिल कर सकती हैं। ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन पाया जाता है जो आंतों की सफाई कर उन्हें बुरे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। वजन कम करने के साथ-साथ यह आपके नर्वस सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है।

मछली

best food for weight loss

वजन घटाने की बात आती है तो ज्यादातर लोग चर्बी के साथ-साथ मसल्स भी कम कर देते हैं। जिससे उन्हें कमजोरी होने लगती है। फैट कम करने और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए मछली बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि दिल के लिए अच्छा होता है। रात के खाने में मछली का सेवन करना एक बेहतर ऑप्शन है।

दलिया

ज्यादातर लोग दलिया का नाम सुनकर मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो सब्जियों और मसालों की मदद से उसे स्वादिष्ट बना सकती हैं। डिनर के लिए आप हरी सब्जियों को मिलाकर दलिया बनाएं। खास बात है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।

इसे भी पढ़ें-Weight Loss:बिना एक्‍सरसाइज के हर महीने कम होगा 2 किलो, खाएं ये चीजें

शकरकंद

आलू की तुलना में शकरकंद में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर के मेटाबॉलिजम को बेहतर बनाने में मदद करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए शकरकंद फायदेमंद(शकरकंद के फायदे)माना जाता है। इसलिए अगर हम इसे डिनर में खाएं तो बढ़ा हुआ वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

पनीर

Healthy food for weight loss

पनीर में प्रोटीन का उचित स्त्रोत होता है, रात को इसे खाने से सेहत के साथ-साथ वेट लूज करने में मदद मिलती है। लेकिन इसे कच्चा खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। अगर आप चाहे तो रात में सलाद में शामिल कर इसे खा सकती हैं। खीरा, प्याज, टमाटर, या फिर कोई फल मिलाकर सलाद तैयार करें और उसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े मिक्स कर खाएं। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि इससे आपका पेट भी भरा रहेगा।

आप भी इस डाइट प्‍लान को आजमाकर अपना वजन कम कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP