ओट्स के हेल्थ बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं हैं। इसके हेल्थ बेनिफिट्स के कारण ही अमूमन लोग ओट्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं। यहां तक कि अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तब भी आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स एक फाइबर रिच ब्रेकफास्ट है, जो आपको लंबे समय तक फुलर होने का अहसास करवाता है। इससे आप अनहेल्दी क्रेविंग्स से बच जाते हैं।
हालांकि, बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि ओट्स आपके हार्ट के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। यह तो हम सभी जानते हैं कि एक हार्ट पेशेंट के लिए अपनी डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी हेल्दी तरीके से अपना और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको ओट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि एक हार्ट पेशेंट के लिए ओट्स किस प्रकार फायदेमंद साबित हो सकते हैं-
बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम
ओट्स के सेवन का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दरअसल, ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर, खास तौर पर बीटा-ग्लूकन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह फाइबर आंत में जेल जैसा पदार्थ बनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है तो इससे हार्ट डिसीज होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:वेट लॉस जर्नी को आसान कर सकती है यह हेल्दी स्मूदी
ब्लड प्रेशर को करे रेग्युलेट
अगर आप ओट्स को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपको ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में काफी मदद मिलती है। खासतौर से, अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। ओट्स में हाई फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।
हार्ट फ्रेंडली पोषक तत्वों से भरपूर
ओट्स में यूं तो कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इनमें अधिक पोषक तत्व ऐसे होते हैं जो हार्ट हेल्थ पर अच्छा असर डालते हैं। दरअसल, ओट्स में मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे आवश्यक विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और हार्ट रिदम को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं पोटेशियम सोडियम के प्रभावों को संतुलित करने और सामान्य रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह ओट्स का सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से खुद का बचाव करने व इसे नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें:वेट लॉस के लिए खाएं तड़का ओट्स
वेट मैनेजमेंट में सहायक
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे ओट्स का सेवन करते हैं। यह एक लो कैलोरी फूड है, जिसमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक पाया जाता है। ऐसे में ओट्स के सेवन से आपको लंबे समय तक खुद को फुलर रखने में मदद मिलती है। जब आपका वजन अधिक नहीं होता है, तो इससे हार्ट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। दरअसल, मोटापा हार्ट डिसीज के लिए एक रिस्क फैक्टर की तरह काम करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों