PCOD और PCOS जैसी हेल्थ कंडीशन्स आज से कुछ साल पहले तक इतना सुनने को नहीं मिलती थीं। लेकिन, आजकल ये महिलाओं में काफी आम हो गई हैं। इनकी वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है। इसका असर, महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर ही नहीं, बल्कि, पूरे शरीर पर होता है। PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए, सही डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना बहुत जरूरी है। अगर PCOD होने के बाद आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देंगी, तो वक्त के साथ आपकी मुश्किल और बढ़ सकती है। इसके कारण, कई अन्य बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। इसलिए, सही डाइट का पूरा ख्याल रखें। PCOD में आपको शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहना चाहिए। प्रोटीन रिच डाइट हेल्दी रहने में आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको PCOD है और आप सही मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रही हैं, तो इसके लक्षण शरीर में साफ दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण
- अगर PCOD में आप सही मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रही हैं, तो इसका असर आपके वजन पर होता है।
- PCOD में अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल नहीं है।
- दरअसल, प्रोटीन रिच डाइट से पेट भरा हुआ रहता है और आप ओवरईटिंग से बचती हैं।
- प्रोटीन, शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए जरूरी हार्मोन्स के लिए एंजाइम प्रोडक्शन में मदद करता है।
- अगर आप PCOD में सही प्रोटीन नहीं ले रही हैं, तो आप हमेशा थका हुआ महसूस करेंगी।
- मांसपेशियों की कमजोरी भी प्रोटीन की कमी का संकेत है। मसल्स के टिश्यू को रिपेयर करने और हेल्दी रखने के लिए, प्रोटीन बहुत जरूरी है।
- प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और शुगर क्रेविंग्स को कम करता है।
- PCOD में सही मात्रा में प्रोटीन न लेने पर आपको बार-बार शुगर क्रेविंग्स हो सकती हैं।
- शरीर में प्रोटीन की कमी कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाती है। इससे बेली फैट बढ़ सकता है।
- अगर आपको सोचने-समझने और फैसले लेने में मुश्किल हो रही है, तो इसके पीछे भी प्रोटीन की कमी हो सकती है।
- प्रोटीन, सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन को रेगुलेट करने के लिए जरूरी होता है।
- प्रोटीन, केराटिन के प्रोडक्शन और हेयर फोलिकल्स को हेल्दी रखने का काम करता है।
- अगर आप PCOD में सही मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रही हैं, तो इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं।
PCOD में प्रोटीन की कमी होने पर ये लक्षण नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों