आमतौर पर, लोग हेल्दी रहने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके अलावा फाइबर भी एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है, जो शरीर की कई गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है और मल त्याग में सहायक होता है। साथ ही साथ, आपकी भूख को नियंत्रित करके आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। इतना ही नहीं, आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार है।
यूं तो व्यक्ति को हमेशा ही अपने आहार में फाइबर इनटेक पर फोकस करना चाहिए। लेकिन जब बात सर्दियों की हो तो यह और भी अधिक अहम् हो जाता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन सर्दियों में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने के अपने कई लाभ हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
हम सभी ने कभी ना कभी खुद को अधिक डिप्रेस्ड महसूस किया है या फिर आपको एंग्जाइटी या डिप्रेशन की फीलिंग हुई हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसे विंटर ब्लूज के नाम से जाना जाता है। ठंड के मौसम में जब शरीर को पर्याप्त सूरज की रोशनी नहीं मिलती है, तो व्यक्ति थकान, अवसाद और निराशा का अहसास रता है। सौभाग्य से, फाइबर से भरपूर आहार इसे दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। न्यूट्रिशन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि हाई फाइबर फूड डिप्रेशन से जुड़े लक्षणों को कम करने में मददगार हैं। इसलिए आप फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, नट्स, बीन्स और बीजों आदि को अवश्य खाएं।
ठंड के व्यक्ति कंबल में बैठे-बैठे हमेशा कुछ ना कुछ खाना चाहता है। इस मंचिंग के कारण ही अधिकतर लोगों का विंटर में वजन बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप फाइबर रिच फूड को सर्दियों में खाते हैं तो यह आपको अधिक फुलर होने का अहसास करवाता है, जिससे आपकी बार-बार लगने वाली भूख शांत होती है। इसके अलावा, विंटर में होने वाली शुगर क्रेविंग्स में भी अंतर आता है।(सर्दियों में बढ़ता है कई किलो वजन तो न करें ये 5 काम)
इसे भी पढ़ें-रुजुता दिवेकर ने बताए सर्दियों के लिए 10 सुपरफूड्स, बीमारियों से लेकर ब्यूटी तक सभी में आएंगे काम
सर्दियों का समय एक ऐसा समय होता है, जब लोग क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक कई तरह की पार्टीज का आनंद उठाते हैं। पार्टी के माहौल में शुगरी फूड आइटम्स आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक कर सकती हैं। लेकिन अगर आप विंटर में फाइबर रिच फूड्स का सेवनकरते हैं, तो इससे ना केवल आपको ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में मदद मिलती है, बल्कि आपकी शुगर क्रेविंग भी काफी कम होती है। जिससे आप खुद को अधिक हेल्दी रख पाते हैं।
सर्दी साल का एक ऐसा समय है, जब आपको अपने इम्युन सिस्टम पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, साल के इस समय हम कई तरह की बीमारियों के संपर्क में आते हैं। लेकिन विटामिन सी के अलावा फाइबर भी इम्युन सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। फाइबर रिच फूड में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके गट को हेल्दी रखते हैं और ठंड व फ्लू के मौसम में भी आपको स्वस्थ रखते हैं।(आपकी यह 5 डेली हैबिट्स इम्युन सिस्टम को कर सकती हैं प्रभावित)
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें स्ट्रॉबेरी, तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे
अमूमन लोग फाइबर रिच फूड का सेवन तो करते हैं, लेकिन उसे सही तरह से नहीं खाते, जिससे उन्हें उसका पूरा लाभ नहीं मिलता है। मसलन, अगर आप गाजर या संतरा खाना चाहते हैं तो उसका जूस पीने के स्थान पर उसे सलाद या फल के रूप में पूरा खाएं ताकि आपको उसका फाइबर मिल सके। जूस बनाने से सारा फाइबर निकल जाता है।
तो अब आप भी ठंड के मौसम में अपने फाइबर इनटेक को बढ़ाने का प्रयास करें और खुद को अधिक स्वस्थ रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।