कश्मीरी लहसुन जिसे पहाड़ी लहसुन भी कहा जाता है। विभिन्न जगहों पर इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि यह अन्य लहसुनों की तुलना में काफी छोटा होता है, लेकिन इसके फायदे बेहद हैरान कर देने वाले हैं। कई लोग इसका औषधी के रूप में रोजाना सेवन करते हैं। बता दें कि यह लहसुन कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में खूब पाया जाता है, लेकिन अन्य शहरों में भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आप इस लहसुन को बाजार से खरीद सकते हैं या फिर आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है।
खास बात है कि इसे एक बार मंगवाने के बाद आप 5 से 6 महीने तक स्टोर कर सकती हैं। बता दें कि कश्मीरी लहसुन ना सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है बल्कि यह देखने में भी काफी अनोखा लगता है। इसका छिलके भी अन्य लहसुनों की तुलना में सख्त और मोटे होते हैं। वहीं विभिन्न तरह के पोषक तत्वों से भरपूर कश्मीरी लहसुन के कई फायदों के बारे में फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें-
30 की उम्र तक महिलाएं पहुंचती नहीं कि उन्हें हड्डियों की समस्या शुरू हो जाती है। इसके पीछे तनाव और सही खानपान एक मुख्य वजह है। हालांकि इस समस्या का इलाज सिर्फ एक्सरसाइज या फिर अंग्रेजी दवाई नहीं हो सकती, कई ऐसे आयुर्वेदिक तरीके भी हैं, जिसे आजमाया जाए तो कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। कश्मीरी लहसुन उन्हीं आयुर्वेदिक दवाईयों में से एक है, जिसके रोजाना सेवन से आपकी हड्डियों की समस्या दूर हो जाएगी। जोड़ों में दर्द, या फिर हड्डियां कमजोर है आदि के लिए कश्मीरी लहसुन काफी फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल हाई होने की वजह से धमनियों के अंदर की परत में फैट जमा हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। वहीं कश्मीरी लहसुन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और उसे कंट्रोल करता है। जो लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान है वह इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही मात्रा का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि यह गर्म होता है।
बढ़ती उम्र में डायबिटीज की परेशानी अक्सर लोगों को होती है। हालांकि, भारत में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिनके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। उन्हीं में से एक है कश्मीरी लहसुन। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है रोजाना इस लहसुन को खाने से कुछ ही महीने में फर्क नजर आने लगता है। हालांकि, शुरुआत में इसका स्वाद थोड़ा कड़वा लगेगा, लेकिन रोजाना खाते रहने से लोगों को आदत हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:इन लोगों के लिए दही का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, कहीं आप भी तो लिस्ट में शामिल नहीं
अक्सर आपको सर्दी-खांसी की समस्या बनी रहती है तो उसमें भी कश्मीरी लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में इसके सेवन से सर्दी-खांसी की समस्या से खुद को बचाया जा सकता है। इसमें मौजूद पॉवरफुल कंपाउंड अन्य बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना को भी कम करता है। पहाड़ों पर इस लहसुन का सेवन लोग अक्सर करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होने पर शुरुआत में लक्षण नहीं दिखते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सांस लेने में परेशानी, चिड़चिड़ापन, और नींद ना आने जैसी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। शुरुआत में इन लक्षणों पर ध्यान ना दिया जाए तो दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है, जिससे खून साफ रहता है।
इसे भी पढ़ें:रात को सोने से पहले पिएं हल्दी वाला दूध और पाएं खिला-खिला चेहरा
कश्मीरी लहसुन सुबह-सुबह खाली पेट खाएं। रोजाना 2 लहसुन खाना काफी है, इसे दांतों से चबाते हुए खा लें। शुरुआत में इसका स्वाद आपको बहुत अधिक कड़वा लगेगा, इसके लिए आप पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपको पानी पीने जरूरत नहीं होगी, हालांकि, बाद में पी सकती हैं। वहीं कुछ लोग इसे चटनी या फिर सब्जी में भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मात्रा का खास ध्यान रखें।
आप कश्मीरी लहसुन से जुड़े स्वास्थ्य लाभ उठाना जा चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कश्मीरी लहसु का सेवन करने से किसी तरह की परेशानी हो रही हैं तो तुरंत इसे खाना बंद कर दें। वहीं आप चाहें तो खुद भी इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credits: Indiamart, shutterstock and freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।