डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी लाभदायक है अजवाइन, जानिए यहां

 अगर आप डायबिटीज मरीज हैं तो उसे नियंत्रण में रखने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकती हैं।

Ajwain Diabetes hindi

अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जिसे इंडियन कुकिंग के दौरान महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। आमतौर पर, इसे अपच की समस्या को दूर करने में सहायक माना जाता है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। दरअसल, इसमें उच्च फाइबर से लेकर एंटी-ऑक्सीडेंट, व एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह आपके वजन को मेंटेन करने से लेकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप कर सकता है।

कई तरह की समस्याओं से पीड़ित लोग अजवाइन को अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं। खासतौर से, अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो ऐसे में अजवाइन को खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है। तो चलिए इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि अजवाइन मधुमेह रोगियों के लिए किस तरह लाभदायक है-

Ajwain and Diabetes Patient tips

फाइबर की अधिकता

अजवाइन के सेवन का एक लाभ यह होता है कि इसमें फाइबर की अधिकता होती है। जिसके कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी है। मधुमेह रोगियों को हाई फाइबर फूड खाने की सलाह दी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि फाइबर रिच फूड ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। ऐसे में अगर मधुमेह रोगी अजवाइन का सेवन करते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल रेग्युलेट रहता है।

होते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

अजवाइन को इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण भी मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायी माना जाता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण अजवाइन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए, अगर इनका नियमित रूप से सेवन किया जाता है तो यह ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक होने से रोकते हैं।

Ajwain and Diabetes Patient

वजन को रखता है नियंत्रित

चूंकि अजवाइन फाइबर रिच होता है, इसलिए यह आपके वजन को भी बढ़ने से रोकता है। अधिक वजन डायबिटीज के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक होता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीज को अपने आहार में फाइबर युक्त आहार जैसे अजवाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए।

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट अप

मधुमेह एक मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर है, जिसके कारण भोजन से ऊर्जा को रिलीज करने में समस्या होती है। मुक्त करने और संग्रहीत करने की शरीर की क्षमता को सीधे प्रभावित करता है। जब मेटाबॉलिक रेट कम होता है, तो वजन बहुत तेजी से बढ़ता है और उसे कम कर पाना काफी मुश्किल होता है। जिसके कारण व्यक्ति के मधुमेह से जुड़े रिस्क बढ़ते हैं। लेकिन अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करता है, जिससे मधुमेह को नियंत्रित करना आसान होता है।

इसे जरूर पढ़ें- हेल्दी तरीके से करना है वेट लॉस, तो ट्राई करें यह टेस्टी लो कार्ब स्नैक्स

Ajwain and Diabetes

ऐसे करें सेवन

  • आप मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए अजवाइन को कई तरीकों से शामिल कर सकती हैं। मसलन-
  • इसे मसाले के रूप में अपने आहार में शामिल करें।
  • एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबालकर उसे छान लें और भोजन करने के लगभग 50 मिनट बाद इसका सेवन करें। आप रोजाना इस पानी का सेवन कर सकती हैं।
  • इसके अलावा आप अजवाइन के तेल को भी अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
  • तो अब आप भी अजवाइन को अपने आहार का हिस्सा बनाएं। हालांकि, इसकी मात्रा निर्धारित करने के लिए आप एक बार आहार विशेषज्ञ से मिलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

मिताली जैन

Image Credit- freepik, pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP