डायबिटीज मरीजों को जरूर पीने चाहिए ये 4 तरह के जूस

 अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे कई जूस होते हैं, जिनका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।  
Diabetic friendly juice recipes

खीरे का जूस (Cucumber Juice)

Cucumber Juice

डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरे के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्ब्स दोनों ही कम होते हैं। कार्ब्स कम होने की वजह आपको एकदम से ब्लड शुगर स्पाइक व क्रैश की शिकायत नहीं होती है। इसके अलावा, इसमें वाटर कंटेंट अधिक होता है, जिसकी वजह से आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है और साथ ही साथ इसमें ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। आप खीरे को ब्लेंड करके उसका जूस निकालें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं।

पालक का जूस (Spinach Juice)

Spinach Juice

डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक का सेवन काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर कंटेंट अधिक होता है, जबकि कार्ब्स कम होते हैं। आप इसे ना केवल सलाद व सब्जी के रूप में खा सकते हैं, बल्कि इसका जूस निकालकर भी पिया जा सकता है। पालक में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इंसुलिन सेंसेटिविटी को बेहतर बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पालक का जूस बनाने के लिए आप पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उसे ब्लेंड कर लें और फिर उसका जूस निकाल लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जो आयरन के अब्जॉर्बशन को बेहतर बनाता है।

ग्रीन एप्पल जूस (Green Apple Juice)

यह सच है कि सेब में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन ग्रीन एप्पल में अन्य फलों की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इनमें फाइबर कंटेंट अधिक होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है। इसके अलावा, ग्रीन एप्पल जूस के सेवन से आपको विटामिन ए और सी, और पोटेशियम आदि भी मिलता है। जूस बनाने के लिए आप ग्रीन एप्पल को ब्लेंड कर लें और फिर इसके रस को छान लें।

चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)

Beetroot Juice

चुकंदर का जूस पीने में भी टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी बहुत अधिक लाभकारी माना जाता है। खासतौर से, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हालांकि, चुकंदर में अन्य सब्जियों की तुलना में थोड़ी अधिक शुगर कंटेंट पाया जाता है, लेकिन फाइबर की अधिकता की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें-किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP