
मसल्स क्रैंप आज के दौर में बहुत ही सामान्य समस्या बन चुकी है। इसमें अचानक से मांसपेशियों में तेज दर्द और अकड़न होता है। कई बार सूजन भी हो सकती है जो कई दिनों तक बनी रह सकती है। यह बहुत ही असहज होता है। कई बार तो क्रैंप के चलते काम करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी हमेशा मसल्स क्रैंप से परेशान रहते हैं तो चिंता मत कीजिए हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिसकी मदद से आपको इसमें आराम मिल सकता है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका शेरावत न्यूरोलॉजिस्ट एमडी मेडिसिन और डीएम न्यूरोलॉजिस्ट AIIMS दिल्ली जानकारी दे रही है।

एक्सपर्ट बताती हैं की मसल्स क्रैंप होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे डिहाइड्रेशन, शरीर में कुछ महत्वपूर्ण तत्वों की कमी,जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन b12, इसके अलावा न्यूरोपैथी के कारण भी ऐसा होता है लेकिन 90 फीसदी इन कमियों के कारण ही मसल्स में क्रैंप होता है।
एक्सपर्ट बताती है कि मसल्स क्रैंप को दूर करने के लिए आपको केले का सेवन करना चाहिए। केला पोटेशियम से भरपूर होता है जो मसल्स के सामान्य कार्य के लिए जरूरी है। पोटेशियम मांसपेशियों के संकुचन में मदद करता है इसकी कमी होने पर मसल्स क्रैम्प्स हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Year Beginner: साल 2025 में इन डाइट ट्रेंड्स को करें फॉलो, सेहत को मिल सकता है फायदा

नारियल पानी भी इसका बेहतरीन स्रोत है। यह पोटेशियम और अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे क्रैंप्स को रोकने में सहायता मिलती है।
मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप नट्स में बादाम अखरोट, कद्दू के बीज शामिल कर सकते हैं। यह मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं
यह भी पढ़ें-सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रख सकता है नानी मां का यह देसी पराठा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।