किचन में कुछ ऐसी सामग्री है जिसका नियमित समय और सही मात्रा के साथ सेवन किया जाए तो कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि दालचीनी, सौंफ, हींग, काली मिर्च और अदरक सिर्फ भोजन में ही इस्तेमाल होता है। ये कुछ ऐसी सामग्री है जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों को भी दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इसी तरह से अमचूर पाउडर एक ऐसी किचन सामग्री है जिसका इस्तेमाल आप कई समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आज भी आयुर्वेद में अमचूर का खूब इस्तेमाल होता है। कई गुणों से सम्पन अमचूर पाउडर औषधीय गुणों का भरमार है। आज इस लेख में हम आपको अमचूर के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी ज़रूर डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी।
पाचन को रखता है सही
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भी आयुर्वेद में पाचन सुधार के लिए अमचूर का इस्तेमाल होता है। कहा जाता है कि अमचूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, जो पाचन तंत्र को सही रखता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि कब्ज जैसी समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेद दवा है। पेट साफ भी रखने में अमचूर हेल्प करता है।
वजन करता है अमचूर
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फाइबर के साथ विटामिन-सी के लिए अमचूर को एक बेस्ट आहार समझा जाता है। यह भी बता दें कि विटामिन-सी एक बेहतर एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर में काम करता है जिसकी वजह से वजन बढ़ता नहीं है और न ही मोटापा बढ़ने देता है। अगर आप बढ़ते हुए वजन से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो आप इसका सेवन कर सकती हैं। इसे आप चाय का घोल के रूप में भी सेवन कर सकती हैं।
सूजन संबंधी समस्याओं के लिए बेस्ट
कहा जाता है कि आम के किसी भी भाग में इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिस फल और जड़ में इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं वो शरीर में मौजूद किसी भी सूजन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण भी आपको किसी भी संक्रमण से दूर करने में हेल्प करता है। कई लोग गरम पानी में अमचूर पाउडर को डालकर सेवन भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में रखना है सेहत का ख्याल तो कमल ककड़ी को करें डाइट में शामिल
आयरन के लिए बेस्ट
विटामिन-सी होने के साथ साथ अमचूर में आयरन भी भरपूर मात्रा में होती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप इसका सेवन कर सकती हैं। हल्का खट्टे पदार्थ होने के चलते यह गर्मियों के मौसम में भी आपको तेज धूप में सुरक्षित रखता है। इसके लिए आप ठंडे पानी के साथ एक से दो चम्मच नींबू का रस और चीनी मिलाकर सेवन कर सकती हैं। इससे पेट को आराम भी मिलेगा और तेज धूप से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@www.healthshots.com,image.freepik.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों