
दूध और छुहारा दोनों ही स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। छुहारे वाला दूध सर्दियों में जितना पीने में स्वादिष्ट लगता है उससे कहीं ज्यादा इसके स्वास्थ्य के लिए फायदे होते हैं। सर्दियों में शरीर को गरम रखने के साथ छुहारे वाला दूध इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाता है। छुहारे वाला दूध बच्चों ,बुजुर्गों के साथ हर उम्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। आइये जानें इसके फायदों के बारे में -
छुहारा प्रोटीन से भरपूर होता है और दूध भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसलिए इसे दूध में मिलाकर पीने से हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये दूध मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। इससे हड्डियों का घनत्व और मांसपेशियों का स्वास्थ्य अच्छा होता है। इस दूध को आमतौर पर वर्कआउट और एक्सरसाइज के दौरान पीना पसंद किया जाता है रात में सोने से पहले भी इस दूध का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: बीमारियों का काल है जिमीकंद की सब्जी, जानिए किन दिक्कतों का करती है सफाया

छुहारे और दूध (दूध में मिलाएं ये चीज़ें और स्वाद बढ़ाएं ) से मिलकर बने इस पेय में इस पेय में आयरन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इसके नियमित सेवन से रक्त की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति होती है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिलता है।

दूध के साथ खजूर शरीर और चेहरे में रक्त संचार को बढ़ाता है। जिससे आपको दमकती त्वचा मिलती है। जो झुर्रियों, मुंहासों या किसी अन्य त्वचा की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें इस पेय का नियमित सेवन करना चाहिए। दूध के साथ छुहारे का ये संयोजन त्वचा को ग्लोइंग बनाने में कारगर है।

खजूर और दूध में फाइबर होता है, जो जठरांत्र संबंधी मार्ग को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। यह पचने में आसान होता है इसलिए यह उन बुजुर्गों के लिए भी रामबाण है जो 60 से ज्यादा उम्र के हैं और कब्ज की समस्या से परेशान हैं।
इस पेय में मौजूद विटामिन बी 6, मस्तिष्क और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। यह पेय बच्चों को खाली पेट दिया जाना चाहिए, यह सुपर मेमोरी पावर के रूप में काम करता है। यही नहीं रात में सोने से पहले भी इस पेय का सेवन अत्यंत लाभकारी है।
इसे जरूर पढ़ें: दूध के साथ अखरोट का सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे
छुहारे वाला दूध शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है और गर्माहट भी लाता है। यह दूध हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।