पेट की चर्बी बढ़ने को अक्सर गलत खान-पान से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, आपको बता दें कि इसके पीछे गलत खान-पान के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होने, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, इंसुलिन रेजिस्टेंस और कई हेल्थ कंडीशन्स भी बेली फैट का कारण हो सकती हैं। लटकी हुई तोंद न केवल लुक्स को खराब करती है, बल्कि, इससे कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बेली फैट को कम करने के लिए आपको अपने खान-पान और जीवनशैली के साथ और भी कई बातों पर ध्यान देना होगा। अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी कम करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की बताई यह खास ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
बेली फैट को कम करने के लिए पिएं यह हेल्दी ड्रिंक (What can I drink to get a flat stomach fast)
- ऐलोवेरा बीटा सेल्स से इंसुलिन रिलीज को बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
- मेथी के बीज इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। इनसे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और बेली फैट कम होता है।
- ऐलोवेरा, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि, वजन भी कम होता है।
- एलोवेरा में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है।
- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होता है। यह बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर, वजन कम करता है।
- मेथी के बीज, एक्स्ट्रा फैट को जलाने का काम करते हैं।
- इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। साथ ही, शरीर को प्रोटीन, फाइबर विटामिन-सी और आयरन जैसे जरूर न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
पेट की चर्बी कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें (How to use fenugreek seeds to reduce belly fat)
सामग्री
- ऐलोवेरा पल्प- 2 बड़े चम्मच
- मेथी के बीज- 1 छोटा चम्मच
विधि
- अगर आप ताजे ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं, तो इसके पल्प का इस्तेमाल करें।
- 2 बड़े चम्मच ऐलोवेरा पल्प को 1 गिलास पानी में डालें।
- इसमें 1 छोटा चम्मच मेथी के बीज मिलाएं।
- इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी
बेली फैट कम करने में एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक आपकी मदद करेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें-रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों