herzindagi
Oat Milk vs Almond Milk

बादाम या ओट मिल्क, सेहत के लिए कौन है अधिक फायदेमंद?

आजकल लेक्टोज इनटोलरेंस वाले लोग बादाम या ओट्स मिल्क का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है।
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 14:50 IST

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है इसके सेवन से हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। यह कैल्शियम का बढ़िया स्रोत है। हालांकि कुछ लोगों को लेक्टोज इनटोलरेंस होता है जिसकी वजह से एनिमल बेस्ड दूध का सेवन करने से एलर्जी के साथ ही और भी कई तरह की समस्या हो जाती है। ऐसे में लोग प्लांट बेस्ड डेरी प्रोडक्ट की तरफ रुख कर रहे हैं। गाय या भैंस की दूध की जगह पर लोग बादाम और ओट्स का दूध इस्तेमाल करने लगे हैं। अब सवाल यह है कि बादाम या ओट्स मिल्क में से सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानकारी लेते हैं ।

बादाम या ओट मिल्क, सेहत के लिए कौन है अधिक फायदेमंद?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

  • हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक दोनों के अपने अपने फायदे और नुकसान होते हैं। बादाम के दूध की बात करें तो अगर आप लेक्टोज इनटोलरेंस हैं तो आपके लिए बादाम का दूध बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इसमें पोषक तत्वों की बात करें तो विटामिन की अधिकता होती है साथ ही हेल्दी फैट्स भी होते हैं जो दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।
  • वहीं नुकसान की बात करें इनमें प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है। अलग अलग ब्रांड के बादाम होते हैं कई ब्रांड्स बादाम का दूध बनाने में कम या लो क्वालिटी का बादाम इस्तेमाल करते हैं।
  • वहीं कई ब्रांड मिठास के लिए अलग से एडिटिव्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होती है उनके लिए बादाम का दूध नुकसानदायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Belly Fat: लटकी हुई तोंद कुछ दिनों में हो जाएगी अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

ओट्स मिल्क के फायदे और नुकसान

oats milk benefits

  • ओट मिल्क की बात करें इसमें ऐडेड चीनी का इस्तेमाल नहीं होता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होते हैं। इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकेन्सहोते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट हेल्थ को सही करते हैं। जिन लोगों को सोया, डेयरी और नट्स से एलर्जी होती है उनके लिए ओट्स मिल्क फायदेमंद होते हैं।
  • नुकसान की बात करें तो इसमें भी प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। इसके अलावा ग्लूटेन ट्रेस हो सकते हैं जो इसे ग्लूटेन असहिष्णुता या सीलिएक रोग वाले व्यक्तियों के लिए अनुपयुक्त बनाता है।

यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।