herzindagi
food to avoid main

ये 9 फूड आइटम्स कर सकते हैं आपकी हेल्थ को प्रभावित

जाने-अनजाने हम कुछ ऐसे फूड आइटम्स का सेवन करते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इन फूड आइटम्स का सेवन तुरंत बंद कर देने में ही फायदा है।
Editorial
Updated:- 2021-05-21, 18:55 IST

हमारी जीवनशैली स्वस्थ रहने के लिए काफी अहम भूमिका निभाती हैं। आप स्वस्थ रहने के लिए किस तरह का भोजन करती हैं, यह भी आहम है। वहीं, गलत खानपान की आदतें आपको कई तरह से मुश्किलों में डाल सकती है। आपके स्वास्थय को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। जाने-अनजाने हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे स्वास्थय को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे कुछ खाने की चीजों से आपको दूर रहना चाहिए। लेकिन किन चीजों को अपने आहार में शामिल नहीं करना चाहिए, यह आपको कैसे पता लगेगा? आइए जानें उन पूड आइटम्स के बारे में जिनसे दूर रहने में ही आपकी बेहतरी है।

शुगर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

carbonated drink

मॉर्डन डाइट में शामिल की जाने वाली शुगर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सबसे ज्यादा खराब होती हैं। जब आप लिक्विड कैलोरी लेती हैं, तो आपका मस्तिष्क उसे भोजन के रूप में रजिस्टर कर लेता है। इस तरह आप अपनी पूरी दिन की कैलोरी में इससे अधिक कैलोरी जोड़ती हैं। जब आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करती हैं, तो इससे इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ सकता है। फैटी लिवर जैसी समस्या हो सकती है। टाइप 2 मधुमेह, दिल की बिमारी, और मोटापा की शिकायत हो सकती है।

स्वीटेंड सीरियल्स

ब्रेकफास्ट सीरियल्स, प्रोसेस्ड सीरियल ग्रेन, व्हीट, ओट, राइस और मक्के से बनाया जाता है। बच्चों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है, जिसे दूध के साथ खाया जाता है। उन्हें ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे भूना जाता है और रोस्ट किया जाता है। साथ ही इसमें बहुत चीनी डाली जाती है। कुछ इतने मीठे होते हैं कि वह कैंडीज की तरह लगते हैं। इनसे आपके बच्चों के स्वास्थ्य में असर पड़ता है। उन्हें बचपन से मोटापे आदि जैसी समस्या हो सकती है।

पेस्ट्रीज, कुकीज और केक

cakes and pastery

यह डेजर्ट्स कितने अच्छे लगते हैं, हैं न? जन्मदिन आदि पर इन्हें खूब खाया जाता है। लेकिन इन चीजों का ज्यादा सेवन आपको अस्वस्थ कर सकता है। वहीं पैकेज्ड फूड में रिफाइन्ड शुगर, रिफाइन्ड मैदा, और फैट्स मिक्स किए जाते हैं। यह अन्हेल्दी ट्रांस फैट्स हो सकते हैं। यह आपको थोड़ी देर के लिए टेस्ट जरूर दें मगर आपको लंबे समय के लिए आपको बीमार कर सकती हैं। अगर कभी आपको ऐसा कुछ खाने का मन करे भी तो आप फ्रेश फ्रूट्स, या डार्क चॉकलेट खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :मसाला चना सुन्दल बनाने की आसान रेसिपी जानिए

फ्रोजन फूड्स

फ्रोजन फूड में वो फूड आइट्म्स आते हैं, जिन्हें लंबे समय के लिए संरक्षित करके रखा जा सकता है। फ्रीजिंग प्रोसेस में फूड की न्यूट्रशिएंट्स वैल्यू में कमी हो जाती है। फ्रोजन फूड्स में फ्लेवर डालने के लिए नमक का यूज ज्यादा किया जाता है, इससे बॉडी में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। रोजमर्रा की जिंदगी में फ्रोजन फूड का इस्तेमाल कम करना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल कर ही रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखिए कि उसकी पैकिंग सही तरीके से की गई हो।

तला-भुना या चिप्स

chips

ज्यादा तला-भुना खाने से हृदय खतरा बढ़ सकता है। इन खाद्य पदार्थों में कैलोरीज में बहुत अधिक होती है और टेस्ट की वजह से हम इसे खाते रहते हैं। कई अध्ययन में यह बात साफ हुई है कि चिप्स, फ्रेंच फ्राइज आदि जैसी चीजों से वजन बढ़ता है। वहीं, फ्राइड फूड को क्योंकि हाई टेंपरेचर में बनाया जाता है, इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों को खाकर कैंसर जैसी बीमारी तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :समुद्री नमक के इस्तेमाल से दूर कर सकती हैं कई परेशानियों को, जानें इसके फायदे

ग्लूटेन फ्री फूड्स

ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो व्हीट आदि में पाया जाता है। फिटनेस पसंदीदा लोग ग्लूटेन फ्री डाइट लेना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि पेट संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को ग्लूटेन से बचना चाहिए। ग्लूटेन की ज्यादा मात्रा गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है। वहीं, कुछ अध्ययन में पता चला है कि ग्लूटेन फ्री डाइट आंत से जुड़ी तमाम परेशानी दूर करने में मदद करती हैं।

प्रोसेस्ड मीट

processed meat

अनप्रोसेस्ड मीट खाने में पौष्टिक हो सकता है, लेकिन प्रोसेस्ड मीट के साथ ऐसा नहीं है। कुछ अध्ययनों में पता चला है कि जो लोग प्रोसेस्ड मीट खाते हैं, उन्हें बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं उन्हें कोलो कैंसर, टाइप 2 डाइबिटीज, और कई दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोसेस्ड मांस खाने से आंत के कैंसर का खतरा 18% बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड और रेड मीट के साथ पेट, प्रोस्टेट और पेनक्रियास के कैंसर का भी संबंध है लेकिन सबसे अधिक खतरा आंत के कैंसर का है।

चीनी

हम अपनी हर ड्रिंक में भर-भर कर चीनी डालते हैं। मगर इससे आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचता है, क्या आप जानती हैं। रिफाइन्ड चीनी से ब्रेन में रसायनिक क्रियाएं होने से सेरेटोनिन नामक होर्मोन रिलीज होता है। इससे चिड़चिड़ापन, चिंता, अवसाद जैसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिक चीनी शरीर में अधिक फैट बी पहुंचाती है। इतना ही नहीं इससे मधुमेह का खतरा भी बढ़ता है।

बर्गर, पिज्जा, पास्ता

burger n pizza

बर्गर, पिज्जा, पास्ता खाना किसे नहीं पसंद। ये जानते हुए भी कि ये चीजें हमारे लिए ठीक नहीं हम इनका सेवन खूब करते हैं। इनमें पड़ने वाला प्रोसेस्ड चीज सेहत को नुकसान पहुंचाता है। वहीं बर्गर आदि तला-भुना होने की वजह से हमारे लिए खराब है। ज्यादातर चीज़ चीज़ जैसे टेक्स्चर से बनाई जाती है और उनमें आर्टिफिशयल सामग्री जोड़ी जाती है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Freepik images

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।