थायराइड की समस्या से आजकल काफी महिलाएं परेशान हैं। इस हार्मोनल डिसऑर्डर का असर महिलाओं के शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। मेटाबॉलिज्म, फर्टिलिटी, पीरियड्स और वजन समेत कई चीजों पर इसका असर होता है। ऐसे में इसके लेवल का सही होना बहुत जरूरी है। हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड दोनों ही सही नहीं है। इसे मैनेज करने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम या ज्यादा होना शरीर के कई अंगों के कामकाज को प्रभावित करता है। थायराइड में वजन का बढ़ना, कमजोरी महसूस होना, बालों का झड़ना और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसे मैनेज करने के लिए दवाई के साथ सही डाइट भी लें ताकि थायराइड ग्लैंड को पोषण मिल सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड फंक्शन को सुधारते हैं, इंफ्लेमेशन कम करते हैं, हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं।
थायराइड को मैनेज करने के लिए डाइट में करें ये 7 बदलाव
View this post on Instagram
- डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियों को शामिल करें। आपको इन्हें कच्चा नहीं बल्कि हल्का पकाकर खाना है। इससे इसमें न्यूट्रिएंट्स बरकरार रहते हैं और इन्हें पचाना भी आसान होता है।
- आपको प्रोसेस्ड ब्रेड्स की जगह फर्मेंटेड मिलेट्स डोसा या इडली को शामिल करना है। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है और टी4 थायराइड को टी3 थायराइड में बदलने में मदद मिलती है।
- रिफाइंड ऑयल की जगह कोल्डप्रेस्ट कोकोनेट ऑयल या मस्टर्ड ऑयल को शामिल करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये हार्मोन्स के लिए भी अच्छे होते हैं।
- व्हाइट शुगर की जगह मुनक्का, अंजीर या खजूर खाएं। ये फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और नेचुरल स्वीटनर का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
- बिस्कुट या रस की जगह आपको 2 ब्राजील नट्स खाने हैं। ये सेलेनियम से भरपूर होते हैं और थायराइड फंक्शन को सुधारने में मदद करते हैं।
- रेगुलर नमक की जगह आयोडीन नमक या सेंधा नमक खाएं। इसमें आयोडीन होता है तो थायराइड हार्मोन के लिए जरूरी होता है।
- पैकेज्ड जूस की जगह गाजर, आंवला और पुदीने का ताजा जूस पिएं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
थायराइड हार्मोन को नेचुरली मैनेज करने के लिए खान-पान में ये बदलाव करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों