बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग हेयरफॉल के कारणों पर ध्यान दिए बिना, बस बालों के झड़ने को रोकने के लिए अलग-अलग कोशिश करने में लगे रहते हैं। लेकिन, असल में बालों के झड़ने को कम करने के लिए, सबसे पहले इसके पीछे के सही कारण को समझना जरूरी है। सही हेयर केयर न मिलने के अलावा स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, खान-पान में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी और थायराइड की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड, दोनों ही हेयर ग्रोथ की साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं। हाइपोथायराइड में बालों का वॉल्यूम और ग्रोथ कम होने लगती है। ऐसा फेरिटिन लेवल के कम होने की वजह से हो सकता है। थायराइड हेल्थ को सुधारने और इसकी वजह से होने वाले हेयरफॉल को कम करने में खाने-पीने की कई चीजें मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको ऐसे ही एक पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जिसे पानी में डालकर पीने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
थायराइड की वजह से बालों के झड़ने को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये पाउडर
- जीरे में आयरन होता है। यह इनएक्टिव थायराइड को एक्टिव थायराइड में बदलने का काम करता है।
- जीरे में विटामिन्स, मिनरल्स और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हेयरफॉल को कम कर सकते हैं।
- अजवाइन गट हेल्थ के लिए अच्छी होती है। यह डाइजेशन को दुरुस्त करती है और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है।
- सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है। ये थायराइड मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।
- धनिये के बीज, थायराइड इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- नारियल, मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाता है और शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
- कद्दू के बीज, थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करते हैं और हेयरफॉल को कम करने में मदद करते हैं।
- हलीम के बीजों में आयरन होता है। ये शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं।
यह भी पढ़ें-बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
हाइपोथायराइड में हेयरफॉल को कम कर सकती है यह ड्रिंक
सामग्री
- जीरा- 1 टेबलस्पून
- अजवाइन- 1 टेबलस्पून
- सूरजमुखी के बीज- 2 टेबलस्पून
- धनिये के बीज- 2 टेबलस्पून
- नारियल पाउडर- 1 टेबलस्पून
- कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
- अलिव सीड्स- 2 टेबलस्पून
विधि
- सभी चीजों को ड्राई रोस्ट कर लें।
- इसे अच्छे से ब्लेंड करें।
- अब इसके 1 टीस्पून को पानी में मिलाकर इसे सुबह 11 बजे के आस-पास पिएं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: हेयरफॉल से हैं परेशान? घर पर बने इस तेल से लंबे हो सकते हैं बाल
हेयरफॉल कम करने के लिए, सबसे पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों