herzindagi
image

हर रोज लौंग का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

लौंग, हम सभी के रसोई में इस्तेमाल होता है। इससे खाने का स्वाद बहुत अच्छा आता है।लेकिन क्या आपको मालूम है कि रोज लौंग का पानी खाली पेट पीने से क्या होता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-30, 17:00 IST

लौंग, एक बेहतरीन मसाला है। दिखने में छोटा है, लेकिन खाने में इस्तेमाल किया जाए, तो खुशबू कमाल की आती है। यह एक बेहद शक्तिशाली मसाला है। इसके औषधीय गुण भी कम नहीं है। इससे आपकी कई समस्याओं का हल हो सकता है। अगर आप हर सुबह लौंग का पानी सुबह पीती हैं, तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

रोज सुबह लौंग का पानी पीने के 5 फायदे

benefits of drinking clove water

अगर आपका पाचन दुरुस्त नहीं रहता है, तो आप लौंग का पानी पी सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिल सकता है। लौंग का पानी डाइजेस्टिव एंजाइमों के उत्पादन में मदद करता है, जिससे भोजन पचता है।

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। नियमित रूप से इसका पानी पीने से संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

वजन घटा रहे हैं, तो लौंग का पानी जरूर डाइट में शामिल करें। लौंग का पानी सीधे तौर पर तो वजन कम नहीं करता है, लेकिन इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है,जिससे कैलोरी बर्न की प्रक्रिया तेज होती है। इस वजह से पेट भरा हुआ महसूस होता है।इससे ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलता है।

यह भी पढ़ें- Mango Magic से लेकर Tropical Delight तक, गर्मियों में पिएं ये 5 स्मूदीज...मिलेंगे जबरदस्त फायदे

clove water every morning


ओरल हेल्थ खराब हो, तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में इसका पानी पीने से दांतों और मसूड़ों को फायदा होता है। इसमें यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड्स होता है। लौंग का पानी मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने,सांसों की बदबू कम करने में मदद कर सकता है। यह दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से भी राहत दिलाता है।

लौंग में मौजूद यूजेनॉल सूजन को कम करने में भी प्रभावी होता है। यह सिरदर्द , जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

कैसे बनाएं लौंग का पानी?

  • एक गिलास पानी लें।
  • इसमें रातभर 2 से 3 लौंग को भिगो दें।
  • सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।
  • आप चाहें, तो लौंग को चबा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।