herzindagi
health benefits of raw mangoes

Expert Tips: जानें सेहत के लिए कच्‍चे आम के 5 बड़े फायदे

कच्‍चे आम को आहार में शामिल करने से सेहत को 5 बड़े लाभ मिल सकते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-03-24, 18:51 IST

गर्मियों का मौसम में बाजार में फलों का राजा आम आपको कई वैरायटी में मिल जाएगा। हर आम का अलग स्‍वाद होता है। पक्‍के आम के साथ ही बाजार में आपको कच्‍चा आम भी मिल जाएगा। ज्‍यादातर कच्‍चे आम का इस्‍तेमाल अचार बनाने या फिर आम पन्ना बनाने में किया जाता है। यह स्‍वाद में खट्टा होता है मगर, सेहत के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन की मानें तो गर्मियों के मौसम में कच्‍चा आम शरीर को ठंडक पहंचाता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। वह कहती हैं, 'विटामिन-C का अच्‍छा सोर्स होने के कारण यदि कच्‍चे आम का रोज सेवन किया जाए तो यह इम्यूनिटी को बूस्‍ट करता है। साथ ही बॉडी को डिहाइड्रेटेड नहीं होने देता है और आपको लू से बचाता है। ' कविता देवगन कच्‍चे आम के और भी कई लाभ बताती हैं।

Benefits Of Raw Mango

कच्‍चे आम से वजन कम होता है

पके हुए आम की तुलना में कच्‍चे आम में कम कैलोरीज होती है। साथ ही इसमें शुगर की मात्रा भी पके हुए आम की तुलना में कम होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्‍म को बूस्‍ट करता है और फैट को बर्न करता है। इसका रोज सेवन करने से आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: आम से जुड़े हैं ये 5 मिथ, एक्‍सपर्ट कविता देवगन ने बताए फायदे

kavita devgan tips on raw mango

कच्‍चे आम से पेट को लाभ

कच्‍चे आम कैलोरीज में कम होने के कारण यह पेट के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। यदि आपको कब्‍ज की समस्‍या है या फिर खाना पचाने में परेशानी होती है तो कच्‍चे आम को डाइट में शामिल करें और इन परेशानियों से निजात पाएं। कच्‍चे आम के सेवन से मॉर्निंग सिकनेस की दिक्‍कत भी दूर होती है। खासतौर पर प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए कच्‍चा आम बहुत ही लाभदायक है। न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन कहती हैं, 'प्रेग्‍नेंसी में जी मिचलाने और मॉर्निंग सिकनेस की दिक्‍कत को कच्‍चे आम के सेवन से इसे दूर किया जा सकता है।'

इसे जरूर पढ़ें: आम से जुड़े ये 10 रोचक तथ्‍य नहीं जानते होंगे आप

Raw Mango Benefits

कच्‍चे आम से त्‍वचा और बालों को फायदा

विटामिन ए और विटामिन सी के साथ कच्‍चा आम मैग्‍नीशियम का भी अच्‍छा सोर्स होता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसका असर त्‍वचा और बालों पर भी पड़ता है। इससे आपकी त्‍वचा और बालों में चमक आ जाती है।

expert tips on raw mango benefits

कच्‍चा आम हार्ट के लिए होता है अच्‍छा

कच्‍चा आम आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेव को भी रेग्‍यूलेट करता है। कविता देवगन कहती हैं, ' विटामिन -B-3 बहुत कम खाने वाली चीजों में मौजूद होता है। कच्‍चा आम उनमें से एक है। इसे नाइसिन भी कहा जाता है। यह हार्ट की समस्‍याओं को दूर करने में बहुत ज्‍यादा फायदेमंद तत्‍व होता है। जिसे दिल से जुड़ी बीमारी है उसे कच्‍चा आम रोज ही खाना चाहिए। '

कच्‍चे आम से दांत होते हैं मजबूत

कच्‍चे आम में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। यह आपके दांतों को मजबूत बनाता है। अगर आपके मसूड़ों से ब्‍लीडिंग होती है तो कच्‍चे आम के सेवन से आपकी यह समस्‍या दूर हो जाती है। साथ ही आपकी दांतों में चमक भी आ जाती है। आप दांतों की मजबूती के लिए कच्‍चे आम के टुकड़ों को चबा सकते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन कहती हैं, 'लोगों ने आजकल कच्‍चे आम को खाना ही बंद कर दिया है। इसे जरूर खाना चाहिए क्‍योंकि यह फाइबर्स का भी अच्‍छा सोर्स होता है। कच्‍चे आम को दाल और दही के साथ भी खा सकते हैं। यह स्‍वाद तो बढ़ाता ही साथ ही खाने को सेहतमंद भी बना देता है। '

कच्‍चे आम के लाभ जानने के बाद इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। आहार और पोषण से जुड़ी और भी एक्‍सपर्ट टिप्‍स पढ़ने के लिए जुड़े रहें HerZindagi से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।