PCOS की दिक्कत आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ा डिसऑर्डर है, जिसके लक्षणों को रिवर्स करने के लिए भी सबसे जरूरी डाइट और जीवनशैली में बदलाव ही है। सही डाइट के साथ आप काफी हद तक मदद कर सकती है। अगर आपको पीसीओडी या पीसीओएस है, तो सबसे पहले आपको वजन क करने की कोशिश करनी चाहिए। स्ट्रेस से दूर रहना भी इसके लक्षणों को मैनेज करने में काफी हद तक मदद कर सकता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस में इंसुलिन रेजिस्टेंस बहुत आम है। इसकी वजह से न केवल वजन कम करने में मुश्किल आती है बल्कि इसके लक्षण और बढ़ जाते हैं और कंसीव करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको PCOS है, तो डाइट में कुछ खास बदलाव करके आपको वजन कम करने और इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
दालचीनी
दालचीनी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और वजन कम करने में आसानी होती है। इससे शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन कम होता है और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी कंट्रोल होती हैं। इससे शरीर में मौजूद हार्मोनल इंबैलेंस भी दूर होता है।
साबुत अनाज
पीसीओएस के लक्षणों को मैनेज करने और वजन कम करने में साबुत अनाज भी मदद कर सकता है। क्विनोआ, पोहा, मूसली, ज्वार और रागी समेत कई अनाज, इसमें वजन कम करने और इसके लक्षणों को कंट्रोल करने का काम करते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें। ये साबुत अनाज, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद करते हैं।
तुलसी और लहसुन
लहसुन और तुलसी, पीसीओएस के लक्षणों को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें गुणों से भरपूर होते हैं। वजन कम करने, हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने, कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करने और भी कई चीजों में मदद करती है।तुलसी में एंटी-एंड्रोजेनिक गुण होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करती है और पीरियड्स को रेगुलर कर सकती है।
यह भी पढ़ें-PCOS को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
अजवाइन
अजवाइन, पीसीओएस के लक्षणों को कम कर सकती है। यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत देती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे पीरियड फ्लो भी सही आता है और गैस, अपच जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने और वजन कम करने के लिए, इन चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों