आयुर्वेद में मुलेठी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बेहद खास जड़ी बूटी माना जाता है, जिसका इस्तेमाल सदियों से औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। यह स्वाद में मीठा होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल एंटीवायरस गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ प्रदान करते हैं, खासकर इसे जब चबाया जाता है तो इसके पोषक तत्व धीरे-धीरे निकलते हैं और अधिक प्रभावी रूप से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। आज हम जानेंगे मुलेठी चबाने के तीन बड़े फायदे, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist,Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
मुलेठी चबाने के 3 जबरदस्त फायदे
मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की खराश, खांसी और गले में जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह म्यूकस (बलगम) को पतला करता है और गले को आराम पहुंचाता है।सूखी खांसी होने पर अक्सर लोग मुलेठी और शहद को साथ में लेते है।
खराब पाचन से जूझ रहे हैं तो मुलेठी चबाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी फ्लैटुलेंस गुण, पाचन एंजाइम को उत्तेजित करते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। एसिडिटी, हार्टबर्न, कब्ज और गैस की शिकायत दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें-तेजी से करना है वजन कम तो डाइट में तेजपत्ता जरूर शामिल करें
मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं,जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार हैं। इससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। मुंह के छालों को भी दूर करने के लिए इसका सेवन किया जाता है।
यह भी पढ़ें-डाइजेशन का रखना है बेहतर तरीके से ख्याल तो डाइट में जरूर शामिल करें ये तीन फल
हालांकि, आपको मुलेठी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। अगर आपको किसी तरह की हेल्थ कंडिशन है तो डॉक्टर से जरूर बताएं, वरना इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसके फायदे के लिए रोज मुलेठी का सेवन करना चाहते हैं तो 5 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों