एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कम करना आसान नहीं होता है। शरीर की जिद्दी चर्बी कई बार लाख कोशिशों के बाद भी कम होने का नाम नहीं लेती है। वजन कम करने के लिए, कई बार लोग महंगे डाइट प्लान या क्रैश डाइटिंग करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आप घर में मौजूद चीजों के साथ, कुछ आसान रेसिपीज बनाकर वजन कम कर सकती हैं। हमारे किचन में मौजूद कई सब्जियां, मसाले और हर्ब्स वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इनमें से किस चीज को किस तरह और किस वक्त पर इस्तेमाल करना है, आपको यह पता होना चाहिए। वेट लॉस डाइट में ब्रोकली को शामिल किया जा सकता है। ब्रोकली गुणों से भरपूर होती है। इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से डिनर में शामिल कर, आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वेट लॉस में कैसे मदद करती है ब्रोकली?
- ब्रोकली में कैलोरी काफी कम होती है और यह कैल्शियम, आयरन, जिंक, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। यह डाइजेशन को मजबूत करती है।
- इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण, इसे डाइट में शामिल कर, आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी।
- यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर एक क्रूसिफेरस सब्जी है।
- इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है।
वजन कम करने के लिए खाएं ब्रोकली टिक्की
- ब्रोकली को अच्छे से धो लें और लगभग एक कप ब्रोकली को घिस लें।
- ब्रोकली के छोट-छोटे टुकड़े करें। इन्हें पहले उबलते पानी में डालें और फिर ठंडे पानी में 2 मिनट के लिए डालने के बाद घिसें।
- इसमें लगभग 70 ग्राम पनीर और 4 टेबलस्पून बेसन मिलाएं।
- अब इसमें काली मिर्च, काला नमक, धनिया और चाट मसाला मिलाएं।
- इसमें मुट्ठी भर धनिया पत्ती भी डालें।
- इसमें 1 टीस्पून तिल के बीज मिलाएं।
- इन सब चीजों को अच्छे से मिलाकर टिक्की या कबाब की शेप दें।
- इन्हें 1 चम्मच घी में पैन फ्राई करें।
- इससे लगभग 3 टिक्की बन जाएंगी।
- इससे आपको 20 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम कार्ब और 8 ग्राम फाइबर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
वेट लॉस के लिए डिनर में खाएं ब्रोकली सलाद
- इसके लिए आपको आधी ब्रोकली के टुकड़े लेने हैं।
- इन टुकड़ों को स्टीम कर लें।
- इसके साथ आप कुछ गाजर, कॉर्न और पालक के पत्तों को भी स्टीम करें।
- अब 1 पैन में 1 चम्मच तेल डालें।
- इसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनें।
- अब इसमें स्टीम की हुई सब्जियां डाल दें।
- इसमें लगभग 50 ग्राम पनी डालें।
- आप इसमें कुछ भूनी हुई मूंगफली भी मिला सकते हैं।
- आपका हेल्दी सलाद तैयार है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस के लिए बोरिंग खाने की कीजिए छुट्टी, डिनर में बनाइए यह टेस्टी टिक्की
इन 2 तरीकों से ब्रोकली को डाइट में शामिल कर, आप वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों