हमने इसे पहले सुना है कि 'रसोई हर घर का दिल है'। प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक रसोई का महत्व समान बना हुआ है। यह घर में एक ऐसी जगह है जो परिवार के सभी लोगों को जोड़े रखती है। किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं है बल्कि एक ऐसी जगह है जहां खाने के जरिए परिवार एक साथ जुड़ता है। इन कई सालों किचन में कई बदलाव आए है। जैसे-जैसे तकनीक में सुधार हुआ, किचन में सुविधाएं भी बेहतर होती गईं। मॉड्यूलर किचन आधुनिकता का प्रतिनिधित्व करता है। आज हम आपको मॉड्यूलर किचन के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको चमचमाती किचन पसंद हैं तो ये 6 आसान टिप्स आजमाएं
मॉड्यूलर किचन कस्टमाइज़ किचन को कहते है। यह एक अनुकूलित रसोईघर होता है, जिसमें सारी चीजों के लिए एक निश्चित जगह बनी होती है। अगर आप घर बैठै ऑनलाइन फ्रिज खरीदना चाहती हैं तो सिंगल डोर रेफ्रीजिरेटर का मार्केट प्राइस 15,800 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 12,230 रुपये में खरीद सकती हैं।
मॉड्यूलर किचन साइंस और टेक्नोलॉजी का मिलाजुला रूप है। जिससे किचन में काम करने वाले की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और वो आसानी से काम निपटा पाता है। मॉड्यूलर किचन यूजर फ्रेंडली होता है और इससे आपको काम करने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। नतीजतन, आजकल हर गृहिणी एक मॉड्यूलर किचन पाने का सपना देखती है। और इसे पाना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में हर तरह के बजट में मॉड्यूलर किचन उपलब्ध हैं।
एक सामान्य रसोई के विपरीत, आपको मॉड्यूलर किचन में पैन्ट्री से लेकर फ्रिज और ओवन तक के काउंटर पर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती। आधुनिक मॉड्यूलर किचन में हाथ के सामने सब कुछ होता है। मॉड्यूलर किचन सुविधाजनक तरीके से खाना पकाने के लिए बनाया जाता है। मॉड्यूलर किचन की सफाई करना भी आसान होता है। इसके अलावा, शानदार किचन कलर कॉम्बिनेशन की वजह से ये दिखने में शानदार लगता है।
आधुनिक मॉड्यूलर किचन में नमी और गंध को नियंत्रित की क्षमता होती है। धुंआ निकलने के लिए हुड के साथ चिमनी की व्यवस्था होती है। मॉड्यूलर किचन के कैबिनेट और ड्रॉअर हल्के होते हैं और संचालित करने में आसान होते हैं। इस तरह के किचन में कई सेक्शन बने होते हैं। अगर आप घर बैठै ऑनलाइन किचन के लिए चिमनी खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 26,990 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 10,299 रुपये में खरीद सकती हैं।
मॉड्यूलर किचन आमतौर पर कम रखरखाव और परेशानी से मुक्त होती हैं। इसके अलावा, आधुनिक मॉड्यूलर किचन में कम से कम 15 साल की वारंटी होती है। मॉड्यूलर किचन आपकी जेब और समय की बचत के लिए बेहतर है।
आप अपनी पुरानी रसोई को मॉड्यूलर किचन में बदल सकती हैं। लेकिन, इसे पूरा करने के लिए एक अच्छी किचन डिजाइनिंग कंपनी का चुनाव करें। डिजाइनर आपकी रसोई को हर गैजेट के लिए, अलमारियां से लेकर डिश-वॉशर से लेकर फ्रिज वगैरह तक के लिए जगह मापेंगे। इस तरह, वे उपलब्ध स्थान का सबसे अच्छा उपयोग करेंगे। मॉड्यूलर किचन बनाने के लिए डिजाइनर आपकी पुरानी रसोई में थोड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन स्मार्ट तरीकों से आपकी छोटी किचन भी दिखने लगेगी बड़ी
मॉड्यूलर किचन में इंवेस्टमेंट इतना भी मंंहगा नहीं होता। औसतन, मॉड्यूलर किचन बनाने के लिए इसकी कीमत 800 रुपये से 5,000 रुपये तक प्रति वर्ग फीट होती है।
मॉड्यूलर किचन की सबसे खास बात यह है कि आप मॉड्यूलर किचन को जब भी चाहे अपने जरूरत के हिसाब से कभी भी कस्टमाइज करवा सकती हैं।
Photo courtesy- (Nari - Punjab Kesari, Interior Design, Faking News & Monnaie Architects)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।