ने के शौकीन हैं तो आप गलती से भी इस बार World On A Platter नाम के इस International Food Festival को मिस ना करें। यहां पर आपको एक साथ 30 देशों का खाना खाने के लिए मिलेगा। 2 दिनों तक चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में 7 continents से 30 देश हिस्सा लेंगें 100 से भी ज्यादा फूड स्टॉल्स पर आपके लिए कई तरह का खाना होगा। 17 और 18 फरवरी को ये फूड फेस्टिवल दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
किसी भी देश का खाना आपको उस देश के स्वभाव के बारे में काफी कुछ बता देता है। अगर आप इंडिया में रहते हुए भी विश्व के इतने सारे देशों के बारे में खास जानकारी लेना चाहती हैं तो इस food festival में आपको जरूर जाना चाहिए।
तरह-तरह के खाने के साथ-साथ आपको यहां पर कई तरह के cultures को भी जानने का मौका मिलेगा। ये 7 महाद्वीप कौन से हैं और आपको यहां कौन सा खाना खाने के लिए मिलेगा ये भी जान लीजिए।
एशिया
एशिया को land of the mystical कहा जाता है यहां के चप्पे-चप्पे में आपको क्या खास स्वाद मिल जाए आप उसका अंदाज़ा भी नहीं लगा पाएंगी। इंडोनेशिया की फिश सॉस से लेकर स्वीट कैरमेलाइज्ड प्याज तक आपको ना जाने कितनी तरह का अलग food यहां पर खाने के लिए मिलेगा। इतना ही नहीं इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में आपको एशिया के हर कौने के स्वाद चखने का यहां मौका मिलेगा।
अफ्रीका
World On A Platter- International Food Festival में आपको अफ्रीका के खाना भी खाने के लिए मिलेगा। अफ्रीका जिसे land of the wild कहा जाता है। यहां पर आपको अफ्रीका का हर तरह का फेमस फूड क्या होता है ये जानने का मौका भी मिलेगा। Plantains से cassava और rich starchy Fufu और gorge आपको यहां पर ये सब खाने के लिए मिलेगा। अब इतने सारे खाने के लिए आप अपने लिए थोड़ा समय तो निकाल ही सकती हैं।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को खाने के बारे में अगर बात करें तो यहां का delicious meat pies से लेकर दुनिभर में मशहूर यहां की फिश और चिप्स तक सबको पसंद हैं।
यूरोप
यूरोप सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि अपने खाने के लिए भी दुनिया में मशहूर है और जब यूरोप का बेस्ट खाना आपको दिल्ली में ही खाने के लिए मिल जाए तो भला आप ये चांस कैसे मिस कर सकती हैं। यहां पर आपको यूरोप के authentic Italian pizzas से लेकर फ्रांस की puffy pastries तक सब मिलेंगी।
नॉर्थ अमेरिका
अब बात करते हैं इस इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में आने वाले पांचवें महाद्विप की जो है North America इस बार आपको दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में यहां के thick cheesy बर्गर, ketchup मसालेदार tortillas सब खाने को मिलेगा। सबसे खास बात ये है कि यहां पर जो भी खाना आपको सर्व किया जाएगा उसका स्वाद वहीं से आने वाले लोगो के हाथ से आपको मिलेगा।
साउथ अमेरिका
South America का नाम आते ही आपको exotic flavour का स्वाद आने लगता है। quinoa से लेकर Feijoada तक और यहां की ट्रेडिशनल सब्जियां आपको सब खाने का मौका मिलेगा।
World Bar
इस फूड फेस्टिवल में आपको अर्जेंटीना, बेल्जियम जैसे हर उस देश की drinks पीने का मौका भी मिलेगा जिनके लिए आप उन देशों में जाने का ना जाने कब से सपना देख रहे होंगे। दुनिया की वो तमाम cocktails, mocktails और wines जिनके बारे में आपने सिर्फ सुना ही है वो सब आपको यहां पर taste करने का मौका मिलेगा।
तो इंतज़ार किस बात का इस बार आप अपने लिए आने वाली 17-18 फरवरी को तारीख पर कोई दूसरा काम ना रखें अपने दोस्तों और फैमिली के साथ इस फूड फेस्टिवल में जाएं और खूब सारी मस्ती करें।
यहां पर आपको इतने सारे खाने के साथ लाइव म्युज़िक का मज़ा भी मिलेगा। सुबह से शाम तक आप यहां पर वक्त बिता सकते हैं और इसकी entry fees भी ज्यादा नहीं है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों