क्या आपने कभी सोचा है कि कटलरी को आसानी से धोने का तरीका क्या है? आपने कितनी भी बार अपनी चम्मचों और कांटों को साफ कर लिया हो, लेकिन उनके ऊपर पानी के दाग रह ही जाते हैं। भले ही आप उन्हें बाद में किसी टावल से पोछ लें, लेकिन फिर भी कटलरी में वो शाइन नहीं आ पाती। हमेशा मेहमानों को चम्मचें देने से पहले पोछनी पड़ें और फिर भी वह बात ना आ पाए, तो बुरा तो लगता ही है। ऐसे में क्यों ना आप अपनी कटलरी को अच्छे से साफ करने और चमकाने का एक हैक जान लें।
चलिए आज आपको ऐसे ही हैक्स के बारे में बताते हैं जो आपकी चम्मच, कांटे, चाकू आदि को चमका सकते हैं। स्टील हो या सिल्वर ये हैक्स आपके बर्तनों की खोई हुई चमक वापस लेकर आएंगे।
आप इसके बाद देखेंगी कि आपकी कटलरी इतनी चमकदार हो गई है जैसे आपने नई खरीदी हो। कटलरी की एनग्रेविंग डिजाइन में जमी गंदगी भी इस तरीके से बहुत ही आसानी से निकल जाएगी। यह कटलरी को स्टेरलाइज करने का एक तरीका भी है। किसी ना किसी वजह से आप लंबे समय तक के लिए इसे कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- छुरी, चम्मच और कांटे से खाने में क्या आपको भी होती है दिक्कत? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
दूसरा तरीका भी है जो आपकी कटलरी को साफ कर सकता है। अधिकतर लोग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर बेकिंग पाउडर भी है आपके पास, तो आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब निकाल कर इसे पोछ लीजिए। आपको पता चल जाएगा कि आपकी कटलरी कितनी साफ हो गई है।
इसे जरूर पढ़ें- आपके किचन में जरूर होने चाहिए ये 3 तरह के चाकू, जानें क्यों
गर्म पानी का फायदा बहुत है। वैसे, लोग कहते हैं कि ठंडे पानी में बर्तन धोने चाहिए, लेकिन अगर बात मेटल के बर्तनों की हो रही है, तो गर्म पानी अच्छा साबित हो सकता है।
तेजी से चिकनाई हटती है : गर्म पानी से तेल बहुत जल्दी निकलता है। इससे बर्तनों में किसी भी तरह की चिकनाई नहीं रह जाएगी।
जमा गंदगी साफ होगी : गर्म पानी नेचुरली खाने के पार्टिकल्स और थोड़ी बहुत जमा गंदगी को साफ कर देता है। इससे स्क्रब करने के लिए बहुत समय नहीं लगेगा।
बर्तनों को सुखाने में नहीं लगता समय : गर्म पानी आसानी से भाप बन जाता है और धुलने के बाद ये लंबे समय तक बर्तनों पर नहीं रहता। ऐसे में पानी के दाग नहीं लगते जैसे ठंडे पानी से लग जाते हैं।
इससे बर्तन होते हैं सैनेटाइज : गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बर्तन आसानी से सेनेटाइज हो जाते हैं। इसके कारण परेशानी ज्यादा नहीं होती।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।