Rudranath trek uttarakhand: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब लोगों को थोड़ा समय मिलता है, तो वो अपनी पसंदीदा जगह घूमने के लिए पहुंच जाते हैं।
घूमने-फिरने के साथ-साथ कई लोग एडवेंचर एक्टिविटी का भी शौक रखते हैं। पहाड़ों में जब कोई घूमना पहुंचता है, तो कोई रिवर राफ्टिंग, कैम्पिंग, रॉक क्लाइम्बिंग तो कई लोग हाईकिंग भी का शौक रखते हैं।
एडवेंचर एक्टिविटी की बात होती है, तो कई लोग ट्रेकिंग करना भी काफी पसंद करते हैं। ट्रेकिंग करने के लिए लगभग सभी लोग हिमाचल या उत्तराखंड की हसीन वादियों में ही पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित रुद्रनाथ ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं। रुद्रनाथ ट्रेक के बारे में जानने के बाद आप भी अगले दिन ट्रेकिंग के लिए निकल जाएंगे।
रुद्रनाथ ट्रेक की खूबसूरती के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुद्रनाथ ट्रेक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में चमोली जिले में मौजूद है।
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद रुद्रनाथ ट्रेक चमोली जिले में गोपेश्वर के नजदीकी सगर गांव से करीब 18 किमी की दूरी पर है और यह ट्रेकिंग के लिए पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध माना जाता है। रुद्रनाथ ट्रेक को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए इन जगहों पर जाएं कपल्स, देखते ही आ जाएगा मजा
रुद्रनाथ ट्रेक को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि पहाड़ी की चोटी पर रुद्रनाथ मंदिर मौजूद है। आपको बता दें कि रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित पांच प्राचीन मंदिरों का एक समूह है।
रुद्रनाथ मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का उल्लेख महाभारत काल में भी मिलता है। इसलिए यह कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा बनाया गया था। ऐसा माना जाता है कि जो इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें उनके पापों से मुक्ति मिलती है। (एडवेंचर वाले महाराष्ट्र की इन जगहों पर पहुंचें)
रुद्रनाथ ट्रेक के बारे में कहा जाता है कि यहां पहुंचने के लिए तीन ट्रेक है। पहला- हेलंग से शुरू होता है, दूसरा मंडल से और तीसरा सगर गांव से शुरू होता है। हालांकि, सगर गांव से शुरू होने वाला ट्रैक सबसे अधिक प्रचलित है।
सगर गांव से रुद्रनाथ ट्रेक करीब 18 किमी लंबा है। हेलंग से रुद्रनाथ ट्रेक करीब 45 किमी लंबा है। मंडल गांव से रुद्रनाथ ट्रेक करीब 23 किमी लंबा है। इसलिए लगभग सभी लोग सगर गांव-रुद्रनाथ ट्रेक का रास्ता ही चुनते हैं। आपको बता दें कि सगर गांव से ट्रेक की शुरुआत करने के बाद करीब 4 किमी की दूरी पर पहला पड़ाव तुंग बुग्याल है। तुंग बुग्याल में चाय नाश्ता या आराम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: नेपाल में इन जगहों पर उठाया जा सकता है पैराग्लाइडिंग का मजा
रुद्रनाथ ट्रेक जिस तरह धार्मिक महत्व के चलते फेमस, ठीक उससे कई गुणा अधिक अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी जाना जाता है। करीब 18 किमी ट्रेक के दौरान आप एक से एक अद्भुत और मनमोहक दृश्यों को देख सकते हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने, घास के मैदान और नदियों के बीचे से गुजरता रुद्रनाथ ट्रेक देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच खूब प्रसिद्ध है। सफर के ऐसे कई व्यू पॉइंट मीलेंगे जहां से हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि फरवरी से जून तक यहां ट्रेकिंग का बेस्ट समय माना जाता है। (एयर एक्टिविटी)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta,uk
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।