herzindagi
Muzaffarpur's Shahi Litchi gets GI tag

आखिर क्यों लीची को कहा जाता है प्राइड ऑफ बिहार?

लीची का सीजन आ चुका है, अब मार्केट में लीची मिलने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों लीची को प्राइड ऑफ क्यों कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 17:30 IST

देश में लीची की बेस्ट क्वालिटी के लिए बिहार को जाना जाता है। बता दें कि भारत की नंबर वन क्वालिटी की लीची यानी शाही लीची बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में मिलती है। शाही लीची को लीची की बेस्ट क्वालिटी का दर्जा दिया गया है। बिहार का मुजफ्फरपुर जिले में मिलने वाली शाही लीची अपने स्वाद और रंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। शाही लीची अन्य लीची की तुलना में अधिक महंगी होती है और इसके स्वाद एवं बनावट के कारण ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। स्वाद, बनावट, सुगंध और रंग के कारण इसे लीची की सबसे बेस्ट क्वालिटी में शामिल किया गया है और इसलिए इसे जीआई टैग भी मिला है। ये तो रही लीची की बात लेकिन क्या आपको पता है कि यह लीची स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बिहार का गौरव भी है। बता दें कि लीची को प्राइड ऑफ बिहार भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों और इसमें क्या खास है?

आखिर क्यों लीची को कहा जाता है प्राइड ऑफ बिहार

why litchi called pride of bihar

वैसे तो बिहार के अलावा झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लीची की खेती की जाती है। लेकिन जो स्वाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के शाही लीची का है, वह किसी और लीची में नहीं है। मुजफ्फरपुर की शाही लीची अपने स्वाद और सुगंध के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी फेमस है। ये तो रही शाही लीची की बात, लेकिन आपको बता दें बिहार में शाही लीची के अलावा चाइना लीची भी बहुत फेमस है। इसका स्वाद, रंग और बनावट सभी चीज शाही लीची से अलग है। बिहार में शाही और चाइना इन दो तरह की लीची (लीची से बनाएं स्वादिष्ट ड्रिंक) की अच्छी पैदावार होती है, इसलिए इसे 'बिहार का गौरव' यानी 'प्राइड ऑफ बिहार' कहा जाता है। मुजफ्फरपुर जिला के किसानों का यह भी मानना है कि वहां की शाही लीची का स्वाद सबसे अलग है। मुजफ्फरपुर की शाही लीची और दूसरे जगह की शाही लीची के स्वाद में बहुत अंतर होता है। वे स्वाद चखकर बता सकते हैं कि लीची मुजफ्फरपुर की है या कहीं और की।

इसे भी पढ़ें: लीची खरीदते समय कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां  

मुजफ्फरपुर की शाही लीची को मिल चुका है GI Tag

What is the national fruit of Bihar

बिहार की शाही लीची जो कि ज्यादातर मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण, वैशाली, बेगूसराय और समस्तीपुर जिला के आसपास के इलाकों में उगाई जाती है (बिहार में घूमने के लिए फेमस जगह), इसे भौगोलिक संकेत यानी GI Tag प्राप्त है। भौगोलिक संकेत का उपयोग किसी विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति के उत्पाद किया जाता है, जो अपने मूल स्थान के कारण अपने स्वाद, रंग और बनावट में अपनी विशिष्टता प्राप्त करता है। शाही लीची की पैदावार बिहार से की गई थी और उसका मूल स्थान मुजफ्फरपुर एवं आसपास के क्षेत्र और जिला है। 

इसे भी पढ़ें: जानिए भारत की 5 फेमस लीची की वैरायटी के बारे में

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।