herzindagi
image

होटल में क्यों हमेशा सफेद प्लेट्स में सर्व होता है खाना, जानें खाने से जुड़े सीक्रेट्स

होटलों में अक्सर खाना सफेद रंग की प्लेट में परोसा जाता है। क्या आपको पता है कि होटलों में सिर्फ सफेद प्लेट्स का उपयोग क्यों होता है। इसके पीछे कई कारण है, जिससे होटल वालों को बड़ा फायदा होता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-12, 09:03 IST

जब आप किसी होटल या रेस्तरां में जाते हैं, तो खाने की टेबल पर क्या नोटिस करते हैं? टेबल पर कटलरी के साथ सफेद प्लेट्स आपने भी नोटिस की होंगी। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इस विकल्प के पीछे साइंस और रणनीति दोनों है।

क्या आपको पता है कि ऐसा करने से होटल को कितना फायदा होता है। साथ ही खाने को लेकर ऐसे कई सारे सीक्रेट्स हैं, जो शायद ही आपको पता होंगे। आइए इस लेख में हम आपको होटल के फूड सीक्रेट्स के बारे में बताएं।

क्या है सफेद प्लेट इस्तेमाल करने का कारण?

hotels using white plates

विजुअल अपील

सफेद प्लेट का उपयोग करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह रंगीन भोजन के साथ एक अलग कंट्रास्ट प्रदान करता है। सफेद रंग एक स्टेबल बैकग्राउंड के रूप में काम करता है, जिससे खाने का जीवंत रंग उभर कर सामने आता हैं। यह कंट्रास्ट डिश की विजुअल अपील को बढ़ाता है, जिससे यह खाने वाले के लिए अधिक आकर्षक बन जाता है।

ग्रीन सलाद, स्पाइसी स्टीक या मलाईदार पास्ता के बारे में सोचिए जो एक पैटर्न वाली या रंगीन प्लेट पर परोसा जाता है। भोजन भले ही स्टैंड आउट न करे, लेकिन प्रेजेंटेशन मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि खाने वाला पहले आंखों से भोजन का मजा लेता है, इसलिए खाने को वाइब्रेंट दिखाने के लिए व्हाइट प्लेट्स इस्तेमाल होती हैं।

इसे भी पढ़ें: डिश के नाम से लेकर कीमत तक, देखें होटल के अजब-गजब वायरल Menu

पोर्शन कंट्रोल को करता है हाईलाइट

डाइनर्स पोर्शन कंट्रोल को कैसे समझते हैं, इसे भी सफेद प्लेटें बहुत ही सटल रूप से प्रभावित कर सकती हैं। चूंकि प्लेट पर पैटर्न या डिजाइन से कोई ध्यान डिस्ट्रैक्ट नहीं होता है, इसलिए भोजन का आकार और मात्रा केंद्र में होती है।

रेस्तरां बहुत ही सावधानी से भाग के आकार को नियंत्रित करते हैं और सफेद प्लेट पूर्णता का भ्रम बनाए रखने में मदद करती है, जबकि यह सुनिश्चित करती है कि रेस्तरां जरूरत से ज्यादा न परोस दे, जिससे प्रेजेंटेशन के साथ उन्हें प्रोफिट भी होता है।

होटल के मेन्यू और फूड से जुड़े सीक्रेट्स-

hotel secrets about food

सफेद प्लेट का उपयोग रणनीतिक है। इसके अलावा ऐसे कई सीक्रेट्स भी हैं, जो आपको पता नहीं होंगे। फूड और मेन्यू को लेकर भी होटल में ऐसे रूल्स का पालन होता है, जहां प्रोफिट उन्हीं को पहुंचता है।

मेन्यू को किया जाता है सोच समझकर डिजाइन

क्या आपने कभी गौर किया है कि मेन्यू में कुछ व्यंजनों को कैसे हाइलाइट किया जाता है? उन्हें बोल्ड किया जाता है या खास टाइटल होता है। यह कोई संयोग नहीं है। होटल और रेस्तरां आपके निर्णयों को प्रभावित करने के लिए मेन्यू मनोविज्ञान का उपयोग करते हैं। हाई-मार्जिन वाली चीजों को अक्सर मेन्यू पर मेन स्पॉट्स पर रखा जाता है, जहां आपकी आंखें स्वाभाविक रूप से पड़ती हैं। ऐसे में आप न चाहते हुए भी हाई-मार्जिन चीजें मंगवाते हैं।

मूड को बेहतर बनाने के लिए भोजन का उपयोग करना

रेस्तरां अक्सर ऐसे व्यंजन, सामग्री और यहां तक कि भोजन की खुशबू चुनते हैं जो अवचेतन रूप से गेस्ट के मूड को प्रभावित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ताजी ब्रेड, कॉफी की महक अक्सर वेलकमिंग होते हैं। ऐसी चीजें आरामदायक माहौल बनाने के लिए हमेशा गर्म की जाती रहती हैं। उमामी फ्लेवर से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे कि मशरूम, टमाटर और सोया सॉस, अक्सर व्यंजनों को अधिक संतोषजनक और स्वादिष्ट बनाने के लिए शामिल किए जाते हैं।

प्रोफिट के लिए पोर्शन कंट्रोल

portion control strategy

ग्राहक संतुष्टि और लाभप्रदता को संतुलित करने के लिए भाग के आकार को बहुत सावधानी से नियंत्रित करते हैं। इसके लिए खास आकार के कटोरे और प्लेट्स का उपयोग करके, वे भोजन की वास्तविक मात्रा को नियंत्रित करते हुए बड़े हिस्से का भ्रम पैदा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, पास्ता को एक गहरे, संकीर्ण कटोरे में परोसने से हिस्सा पर्याप्त लगता है, भले ही उसमें दिखने से कम खाना हो।

इसे भी पढ़ें: रेस्त्रां से डेजर्ट ऑर्डर करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

पहले से पका हुआ और आंशिक रूप से तैयार भोजन

बड़े होटलों और व्यस्त रेस्तराओं में, ऑर्डर आने पर हर व्यंजन को शुरू से पकाना लगभग असंभव है। इसके बजाय, कई सारी रसोई में पहले से सामग्री तैयार करते हैं और पहले से खाना पकाने के तरीकों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, पकोड़े को अक्सर पहले हाफ डन किया जाता है और फिर ऑर्डर पर पकाया जाता है। सब्जियों को उबालकर स्टोर किया जा सकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भूनकर खाया जा सके। इससे पीक ऑवर्स के दौरान समय की बचत होती है और व्यंजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होता।

देखा आपने कि किस तरह से होटल स्ट्रैटेजी के साथ खाना परोसते हैं, ताकि उन्हें लाभ हो सके। व्हाइट प्लेट्स का मुख्य कारण भी यही होता है। इसी तरह ऐसे कई सारे अन्य सीक्रेट्स हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती। 

हम उन सीक्रेट्स को आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।