जब भी हम दक्षिण भारतीय व्यंजनों के बारे में सोचते हैं, तो डोसा हमारे दिमाग में आने वाली पहली चीजों में से एक है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह पौष्टिक भी होता है। जहां हम में से कुछ लोग सादा मसाला डोसा पसंद करते हैं, वहीं अन्य फिलिंग के मामले में अधिक विकल्प तलाशना पसंद करते हैं। दिल्ली वैसी ही खानपान को लेकर बहुत लोकप्रिय है। अगर आप दिल्ली में कई डोसा खाने के शानदार विकल्प ढूंढ रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
जब क्वालिटी, टेस्ट और सर्विस की बात आती है, तो यह रेस्तरां सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर सामने आता है। सरवना भवन दक्षिण भारतीय भोजन को सबसे प्रमाणिक तरीके से परोसता है। वैसे तो इनके मेन्यू में ऐसी कई चीजें हैं, जो आप ट्राई कर सकते हैं मगर उनका घी रोस्ट मसाला डोसा, मसाला डोसा, प्याज रवा डोसा, चेट्टीनाड मसालेदार मसाला डोसा और नारियल रवा मसाला डोसा का आनंद जरूर लें।
स्थान : 50, अतुल ग्रोव रोड, जनपथ, नई दिल्ली
समय : सुबह 8 बजे से रात 10:45 बजे तक
अगर आप एकदम बढ़िया भोजन करना चाहते हैं तो नैवेद्यम आपके लिए बेस्ट जगह है। यह जगह डोसा की लगभग 31 वैरायटी परोसने के लिए लोकप्रिय हैं, जिनमें घी रोस्ट मसाला डोसा, उडुपी मसाला डोसा, तंगम पेपर मसाला डोसा, मैसूर प्लेन डोसा आदि शामिल हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में किसी बेहतरीन जगह को ढूंढ रहे हैं, तो यहां जरूर जाएं। एक क्लासी रेस्तरां होने के बावजूद, उनकी कीमत पॉकेट-फ्रेंडली हैं। परिवार के साथ एक अच्छे लंच के लिए यह जगह बेहतर है।
स्थान : हौज खास विलेज, पूर्वी पटेल नगर, कनॉट प्लेस, गुड़गांव आदि
समय : सुबह 9 बजे से रात 10 :30 बजे तक
साउथ दिल्ली में स्थित यह कैफे शानदार और ऑथेंटिक डोसा परोसने वाला कैफे है। प्लेन डोसा से लेकर लजीज मसाला फिलिंग वाला डोसा के स्वाद आप ले सकती हैं। इसके अलावा इनका कोकोनट रवा प्लेन डोसा, पनीर डोसा, प्याज-पनीर डोसा और स्पेशल पेपर डोसा का आनंद लें। इसके अलावा रसम पापड़ और साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी का स्वाद लेना हो, तो उसके लिए भी यह जगह लाजवाब है।
स्थान : ग्रीन पार्क मार्केट, ब्लॉक-एस, ग्रीन पार्क, दिल्ली
समय : सुबह 11 बजे से शाम 11 बजे तक
इसे भी पढ़ें :दिल्ली की 7 सबसे फेमस डिश, क्या आपने खाई है
चेन्नई के मशहूर अड्यार आनंद भवन को 'ए2बी' कहा जाता है। यह अपने मीठे व्यंजनों और स्वादिष्ट स्नैक्स जैसे मैसूर पाक और मुरुक्कू के साथ-साथ डोसे के लिए भी काफी लोकप्रिय है। ग्रीन पार्क में स्थित इस रेस्तरां के पॉपुलर डोसा में रवा डोसा, मसाला डोसा, प्याज-रवा मसाला डोसा, घी रोस्ट मसाला डोसा, नारियल रवा डोसा और ए2बी फैमिली स्पेशल डोसा शामिल है। परिवार के साथ जाने के लिए यह एक अनुकूल जगह है, जहां आप लजीज दक्षिण भारतीय दावत का मजा ले सकते हैं।
स्थान : मेन मार्केट, एस 18, ब्लॉक-जी, एस, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, ग्रीन पार्क, दिल्ली
समय : सुबह 9 बजे से रात 10:30 बजे तक
इसे भी पढ़ें :किसी भी राज्य का पसंदीदा भोजन करना है तो दिल्ली के इन राज्य भवनों में पहुंचे
क्या आपने कभी किसी साउथ इंडियन के हाथों से डोसा खाया है? डोसा कैसे बनाना है, कितना क्रिस्पी और मसाला कैसा रखना है, वे सब अच्छी तरह जानते हैं। अगर आप ऐसी ही किसी जगह से खाना चाहते हैं, तो आईएनए स्थित डोसा जंक्शन जरूर जाएं। वे सुबह 9 बजे से ही खाना परोसना शुरू कर देते हैं, और उनके डोसे के बैटर से लेकर उनकी चटनी तक, हर दिन सब कुछ सुपर फ्रेश बनता है। उनके स्पेशल मसाला डोसा, मैसूर मसाला डोसा, मैसूर प्लेन डोसा, मैसूर बटर पनीर डोसा और प्याज प्लेन डोसा जैसे डोसा की शानदार वैरायटी से आप डोसा चुन सकते हैं।
स्थान : शॉप 260, आईएनए मार्केट, आईएनए, दिल्ली
समय : सुबह 9 बजे से रात 10 :30 बजे तक
आपका अगर डोसा खाने का मन करे, तो इन जगहों का रुख करना न भूलें। ऐसे ही फूड जॉइंट्स के बारे में और जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik.com, www.instagram.com/adyaranandbhavan, zomato.com & swiggy.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।