Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं क्या नहीं?

महाशिवरात्रि का पर्व कल यानी 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन बहुत से शिव भक्त भगवान शिव के लिए व्रत भी रखते हैं, ऐसे में आज हम आपको व्रत में क्या खा सकते हैं क्या नहीं ये बताएंगे।

 

what not to eat on mahashivratri

भगवान शिव के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। कल यानी 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिव जी की पूजा करते हैं। ऐसे भी बहुत से भक्त हैं, जो इस साल पहली बार व्रत रखने जा रहे हैं। ऐसे में यदि आपको नहीं पता है कि व्रत कैसे रखना है, महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं क्या नहीं, तो आज के इस लेख में हम आपको व्रत रखने के नियम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

फागुन माह में पड़ने वाली यह महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के लिए व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत खास है, इस दिन कुवांरी कन्या अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं।

महाशिवरात्रि व्रत कितने तरह के होते हैं?

mahashivratri  fast,

महाशिवरात्रि का व्रत तीन तरह से होता है, सभी भक्त अपनी श्रद्धा, भक्ति और सामर्थ्य के अनुसार इस दिन व्रत रखते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्त एक पहर सात्विक भोजनकर रखते हैं, तो वहीं बहुत से भक्त केवल फलों और मिष्ठान का सेवन कर व्रत रखते हैं। इसके अलावा तीसरा है निर्जला व्रत, जिसमें भक्त सुबह से लेकर रात तक बिना अन्न और जल के रहता है। यह व्रत बहुत कठोर है, जिसमें किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन तीन तरह की मिठाई को भोग

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं?

Mahashivratri  ()

यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत फलाहार या भोजन करके रख रहे हैं, तो आप शुद्ध पके हुए फल, जूस, मिष्ठान, सिंघाड़े से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि व्रतमें डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग कर सकते हैं। वहीं यदि आप एक समय भोजन कर रहे हैं, तो रोटी, सब्जी, दाल और सलाद का सेवन कर सकते हैं, लेकिन भोजन में लहसुन प्याज का सेवन न करें।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं?

mahashivratri  fasting rules

महाशिवरात्रि व्रत में चावल, नमक, मांस-मदिरा, तामसिक चीजें, लहसुन, प्याज जैसे कई चीजों के सेवन से परहेज करें। इसके अलावा यदि आप ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है, तो दिन भर कुछ न कुछ न खाएं। व्रत रखने के बाद सुबह मंदिर जाएं और शिवलिंग के सामने व्रत का संकल्प जरूर लें, ताकि आपके व्रत का पुण्य आपको मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न खाएं ये अनाज, बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP