herzindagi
What Things To Do Before Making Cabbage Dish

पत्तागोभी में छिपा कीड़ा हो सकता है खतरनाक, सब्जी बनाने से पहले जरूर करें ये काम

What Things To Do Before Making Cabbage Dish: इस मौसम में मार्केट में पत्तागोभी खूब मिलती है, लेकिन इसे बनाते हुए सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी है, वरना इसमें मौजूद कीड़ा आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। पत्तागोभी में मौजूद कीड़े से बचाव के लिए इसकी सब्जी बनाते हुए आपको 4 काम जरूर करने चाहिए। आइए जानें...
Editorial
Updated:- 2025-01-29, 13:04 IST

What Things To Do Before Making Cabbage Dish To Remove Insects: सर्दियों के मौसम में क्रूसिफेरस सब्जियां ज्यादा आती है। इस सीजन में अलग-अलग तरह की गोभी आपको मार्केट में खूब मिलेगी। फूलगोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को इस सीजन में लोग खूब चाव से खाते हैं। कोई गोभी के पराठे तो कोई पकौड़े बनाकर गोभी का मजा लेता है। वहीं, पत्तागोभी या बंदगोभी भी लोग खूब खाते हैं। पत्तागोभी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है, लेकिन इसे खाते और बनाते हुए बहुत सावधानी भी बरतनी पड़ती है। अगर इसे आप सही से नहीं बनाते, तो इसमें मौजूद कीड़ा आपके दिमाग में घुस सकता है। 

अगर पत्तागोभी में मौजूद कीड़े को सही से साफ ना किया जाए, तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ये कीड़े आसानी से दिखाई नहीं देते। अगर आप भी सर्दियों में शौक से पत्तागोभी खा रहे हैं, तो इसे खाते हुए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। आइए जानें, पत्तागोभी की सब्जी बनाते हुए किन 4 बातों का ख्याल रखना चाहिए?

यह भी देखें- त्ता गोभी की सब्जी अगर है नापसंद, तो ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपीज

पानी से धोएं

wash with water

कीड़ों से बचाव से लिए पत्ता गोभी को पानी से अच्छे से धोना जरूरी है। इसके लिए गोभी को पहले बीच से काट लें और उसे पानी के बर्तन में डुबोकर धोएं। इसकी एक-एक लेयर को खोलकर पानी की मदद से अच्छे से क्लीन करें। तभी इसमें मौजूद गंदगी और कीड़े दूर होंगे। 

डैमेज लेयर को करें साफ

अक्सर आपने देखा होगा, बाजार से लाई हुई पत्तागोभी में पत्तों की कुछ लेयर कीड़ों की खोई हुई होती है। ऐसे में इसकी गंदी और डैमेज लेयर्स को हटा दें। अगर पत्तागोभी में गंदगी दिख रही है, तो उसमें कीड़े भी हो सकते हैं। ऐसे में गंदे और खराब पत्तों को पहले ही साफ करके हटा दें। 

नमक के पानी से भी करें साफ

Clean with salt water also

किसी भी सब्जी को गहराई से साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पत्तागोभी को सादे पानी से धोने के बाद उसे नमक वाले पानी में 10 मिनट तक भिगो लें। इससे हानिकारक कीटनाशक, छोटे चिपके कीड़े और सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है। इससे गोभी खाने के लिए भी बिल्कुल सेफ हो जाती है। 

सब्जी बनाएं

make vegetables

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप पत्तागोभी को पेपर टॉवल की मदद से सुखा लें। इसके बाद आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं या फिर उसी वक्त पत्तागोभी की सब्जी या कोई भी डिश बना सकते हैं। इस तरीके से सब्जी बनाने पर आपको पत्तागोभी खाते हुए कीड़ों का डर नहीं रहेगा। 

यह भी देखें- पत्ता गोभी के सेहत के लिए कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।