क्या स्पेगेटी और नूडल्स के बीच का अंतर पता है आपको?

क्या नूडल्स और स्पेगेटी एक ही हैं? क्या इन दोनों में कोई भी अंतर है। इसमें स्वाद और टेक्सचर के अलावा भी कुछ अंतर हैं, जो चलिए इस आर्टिकल में जानें।

 
difference between noodles and spaghetti

नूडल्स ही स्पेगेटी हैं और स्पेगेटी ही नूडल्स! यही आप भी सोच रहे थे न? हालांकि, ऐसा है नहीं। हममें से कई लोगों को यह कन्फ्यूजन रहती है कि ये दोनों चीजें एक ही हैं, लेकिन आपको पता है कि इन दोनों के बीच जमीन और आसमान का अंतर है। इन दोनों चीज़ों का सेवन दुनिया भर में किया जाता है और दोनों ही डिशेज़ काफी पॉपुलर हैं।

नूडल्स और स्पेगेटी का अंतर सिर्फ स्वाद का नहीं है, बल्कि इनके बनने के तरीके और टेक्सचर में भी बड़ा अंतर आता है। स्पेगेटी मिल्ड गेहूं और आटे से बनी होती है जबकि नूडल्स आटे, अंडे और पानी से बने होते हैं। अगर आपको भी यही कंफ्यूज है कि ये दोनों एक हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। हम आपको इनके बीच का अंतर समझाएंगे, ताकि आप इन दोनों में फर्क कर सकें और अपनी डिशेज का भरपूर मजा ले सकें।

क्या हैं नूडल्स?

नूडल्स चीन में हान राजवंश के लोगों का मुख्य भोजन था। यह जल्दी ही एशिया, यूरोप और निकट पूर्व के अन्य भागों में लोकप्रिय हो गया। यह आमतौर पर आटे, अंडे और पानी से बने अखमीरी आटे से बनाया जाता है। नूडल्स को आटे से अलग-अलग आकार में बनाया जा सकता है। इन्हें आमतौर पर चॉपस्टिक्स और फोर्क के साथ खाया जाता है और ये स्पेगेटी से काफी पतले होते हैं।

what is noodle

कई तरह की होती है वैरायटी

नूडल्स की कई वैरायटी होती हैं जैसे लैमियन (चीन), मी पोक (दक्षिण पूर्व एशिया), नोकेडली (हंगरी) और सोमेन (जापान)। शिराताकी, जो एक जापानी नूडल है, कोन्जैक पौधे की जड़ों से बना एक पतला और ट्रांसलूसेंट नूडल होता है। यह फाइबर से भरपूर होने के साथ ही कैलोरी और कार्ब्स में कम होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो कम कैलोरी और कम कार्ब वाले, लेकिन स्वादिष्ट आहार की तलाश में रहते हैं।

पकाने का तरीका है अलग-

नूडल्स को अलग-अलग तरीकों से पकाया जा सकता है। इसे नमक वाले पानी में कुछ देर उबालकर छाना जाता है और फिर ठंडे पानी में धोकर रखा जाता है (कैसे बनते हैं इंस्टेंट नूडल्स)। इसे कई सारे सॉस और सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है। नॉन-वेज खाने वाले लोग इसमें सब्जियों के साथ, मीट और सी-फूज भी सर्व करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स

क्या है स्पेगेटी?

स्पेगेटी एक प्रकार का पास्ता है। यह मिल्ड गेहूं और पानी से बना है। इटैलियन स्पेगेटी को ड्यूरम गेहूं सूजी से बनाया जाता है। हालांकि, कुछ देशों में, इसे अन्य प्रकार के आटे जैसे मल्टीग्रेन या गेहूं से बनाया जा सकता है। स्पेगेटी की स्पेगेटिनी और स्पेगेटोनी जैसी कई किस्में हैं। स्पेगेटिनी, जिसे एंजेल हेयर स्पेगेटी के रूप में जाना जाता है, स्पेगेटोनी की तुलना में पतली होती है इसलिए इसे पकाने में कम समय लगता है। स्पेगेटोनी को पकाने में अधिक समय लगता है।

what is sphagetti

पकाने का तरीका-

स्पेगेटी को नमक या जैतून के तेल के साथ पानी में उबाला जाता है फिर इसे सॉस और ओरेगेनो, बेसिल, सब्जियां, पनीर, मीट आदि के साथ परोसा जाता है। इसे आमतौर खाने के लिए भी फोर्क का इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा है ये अंतर-

सॉस का अंतर

नूडल्स को पारंपरिक रूप से सॉसेज़ (विनेगर, केचप, सोया सॉस, चिली सॉस) या फिर सूप के साथ परोसा जाता है जो विभिन्न सब्जियों और मीट के साथ खाया जाता है। दूसरी ओर, स्पेगेटी पास्ता को अक्सर कई अलग प्रकार के सॉस जैसे क्रीम और टमाटर-आधारित पास्ता सॉस के साथ परोसा जाता है (सोया सॉस की रेसिपी)।

spaghetti pasta vs noodles

रेसिपीज का अंतर

नूडल्स को अलग-अलग तरीके से पकाया जा सकता है। उन्हें सूप के साथ या अलग से पानी में मे उबालकर पकाया जा सकता है। हालांकि पास्ता को परोसने का और उसे बनाने के लिए उसे उबालना जरूरी है, ताकि उसे अन्य इंग्रीडिएंट्स के साथ पकाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: स्नैक्स का मजा दोगुना बढ़ा देंगी पास्ता की ये नई रेसिपीज, सब भूल बार-बार खाने का होगा मन

कॉस्ट का अंतर

नूडल्स सस्ते, पेट भरने वाले और स्वादिष्ट होते हैं। आप नूडल्स को किसी आम ढाबे से लेकर बड़े रेस्तरां में भी खा सकते हैं। पास्ता उतना ही स्वादिष्ट और पेट भरने वाला होता है, लेकिन यह नूडल्स से ज्यादा एक्सपेंसिव होता है।

आपका इस जानकारी के बारे में क्या ख्याल है और आपकी पसंद इन दोनों में से क्या है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP