राम लड्डू इंडिया का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसे आप किसी भी बाज़ार में चली जाएं आपको आसानी से खाने के लिए मिल जाएगा। आप किसी भी राज्य से हों या कही भी रहते हैं आपके घर के आसपास में भी आपको एक दुकान तो ऐसी जरूर मिल जाएगी जहां पर आपको राम लड्डू खाने के लिए मिल जाएं।
राम लड्डू का स्वाद अगर आपने चखा है तो आप ये बात जरूर मानेंगी कि ये चटपटे होते हैं, राम लड्डू के स्वाद में खट्टा, मीठा और तीखा सारा स्वाद एक साथ मिलाता है। वैसे राम लड्डू के स्वाद में ऐसा क्या खास है जो आप इसे इतना चटकारे लेकर एक बार नहीं बल्कि बार-बार खाना पसंद करती हैं।
ये तो आप जानती हीं हैं कि राम लड्डू मूंग की दाल से बनते हैं इसे चटनी, चाट मसाला और मूली के साथ पूरी चटपटी चाट बनाकर परोसा जाता है। तो अब बात करते हैं राम लड्डू के स्वाद के बारे में-
Image Courtesy: HerZindagi
राम लड्डू जिसे देखते ही खासकर लड़कियों के मुंह में सबसे पहले पानी आ जाता है उसके स्वाद में सबसे खास होती है उसकी चटनी। चटनी जितनी टेस्टी होगी राम लड्डू उतने ही स्वादिष्ट लगेंगे। अब बात राम लड्डू की चटनी में ऐसा क्या होता है जो इतनी स्वादिष्ट लगती है। राम लड्डू में दो तरह की चटनी डाली जाती है। एक हरी जिसका स्वाद तीखा होता है और एक लाल चटनी राम लड्डू में डाली जाती है जो इमली से बनती है ये तो आप जानती हीं हैं कि इमली खट्टी होती है इसलिए इससे बनने वाली चटनी का स्वाद भी खट्टा ही होता है। अब आप जब हरे धनिये, पुदीने और मूली के पत्तों से बनी तीखी चटनी और इमली की खट्टी मीठी चटनी को मूंग दाल से बने राम लड्डू पर डालकर खाती हैं तो इसका स्वाद जबरदस्त बढ़िया हो जाता है।
Image Courtesy: HerZindagi
Image Courtesy: HerZindagi
सड़क के किनारे-किनारे पर मिलने वाली राम लड्डू चाट बनाने के तीन आसान स्टेप होते हैं- पहला प्लेट में मूंग दाल के बनें गर्मागर्म पकौड़े डाले, दूसरा उस पर कद्दूकस की हुई ठंडी मूली डाली और तीसरा उस पर हरी चटनी और लाल चटनी को छिड़का। सबसे लास्ट में आप अपनी पसंद के हिसाब से उसे और चटपटा बनाने के लिए उस पर चाट मसाला भी छिड़क सकती हैं। ऐसे तैयार होते हैं राम लड्डू जिसका स्वाद और सुगंध एक बार खाने के बाद आपको हमेशा याद रह जाता है और आप इसे दोबारा खाने से खुद को कभी भी रोक नहीं पाती।
तो गर्मागर्म राम लड्डू पर ठंडी मूली और चटपटी लाल और हरी चटनी को एक साथ मिलाकर जब आप उसे खाती हैं तो उसका स्वाद आपकी भूख बढ़ा देता है। यही वजह है कि आप एक बार राम लड्डू खाने के बाद उसे बार बार खाना चाहती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।