
चाकू अगर खराब हो जाए, तो किसी काम का नहीं रह जाता है। उसकी ब्लेड को मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। वहीं, जंग लगा हुआ चाकू भी बेकार हो जाता है। यह उसकी धार को भी नुकसान पहुंचाता है और आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
ि
लेकिन क्या आपको पता है कि जंग लगे हुए चाकू को प्याज मिनटों में साफ कर सकता है। जी हां, यह हैक मैंने अपने पापा से सीखा है। जब चाकू पर हल्का-फुल्का जंग लगता है तो वह उसे प्याज से साफ करके इस्तेमाल करते। प्याज का इस्तेमाल वैसे भी सफाई में किया जा सकता है, यह देखकर मुझे हैरानी हुई।
इस लेख में हम जानेंगे कि चाकू से जंग हटाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। साथ ही, प्याज से और क्या सफाई की जा सकती है।
वैसे तो अगर आप किसी जंग लगे चाकू से प्याज काटते हैं, तो प्याज में सल्फर कंपाउंड्स जंग के साथ मिलकर काले या नीले रंग का पेस्ट बना सकते हैं। इससे प्याज का स्वाद कड़वा सकता है।

वहीं, चाकू से प्याज काटने से उसका जंग भी साफ किया जा सकता है। जी हां, आप हल्के जंग के निशान को प्याज के एसिडिक नेचर से हटा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आपको पता है गर्म तवे पर प्याज घिसने से क्या होता है? जानिए ऐसे ही 5 यूनिक टिप्स
प्याज सिर्फ खाने में ही नहीं, सफाई में भी कमाल करता है। प्याज में मौजूद नेचुरल एसिडिक और सल्फर कंपाउंड जंग को हटाने में सक्षम होते हैं।
लोहे के तवे पर कई बार चिकनाई जम जाती है या जलन के कारण काली परत बन जाती है। प्याज इन परतों को हटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: चम्मच- चाकू पर लगे जंग से कैसे पाएं छुटकारा
तेल में तलने या मसालेदार खाना बनाने से कड़ाही की सतह पर चिपचिपी परत जम जाती है जिसे धोना मुश्किल होता है। कड़ाही को साफ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल ऐसे करें।
अगली बार जब आपकी किचन की कोई चीज गंदी या जंग लगी हो, तो प्याज का ये देसी जुगाड़ जरूर आजमाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।