शहद एक मल्टीपर्पस इंग्रीडिएंट है। अक्सर हम इसे अपने घर में कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि लोग इसे अपनी किचन में स्टोर करते हैं। शहद की थिक लिक्विड कंसिस्टेंसी होती है। लेकिन जब शहद को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है जो क्रिस्टलाइज होकर हल्का थिक होता है।
अक्सर इस स्थिति में अधिकतर लोगों को लगता है कि शहद खराब हो गया है और वे उसे बाहर कर देते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। शहद का क्रिस्टलाइज होना नेचुरल है। हो सकता है कि शहद के जमने पर उसका इस्तेमाल करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाए। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने इस जमे हुए शहद को दोबारा फिर से नरम बना सकते हैं। ऐसा करना काफी आसान है। बस आपको थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। इतना ही नहीं, आप क्रिस्टलाइज शहद को फिर से नरम बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो क्रिस्टलाइज शहद को फिर से नरम बनाने में मदद करेंगे-
शहद क्रिस्टलाइज क्यों होता है?
आमतौर पर लोग समझते हैं कि अगर शहद जम जाता है तो वह खराब हो गया है। जबकि वास्तव में यह शहद की नेचुरल क्वालिटीज के कारण होता है। शहद में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज नेचुरल शुगर होती है। जब वे एक साथ बंध जाएंगी तो छोटे क्रिस्टल बनाना शुरू कर देंगी। जिससे शहद सख्त होना शुरू हो जाता है। शहद अन्य इंग्रीडिएंट्स की तुलना में तेजी से क्रिस्टलाइज होता है।
इसे भी पढ़ें-खाना बनाने के लिए कर रहे हैं कच्चे तेल का इस्तेमाल तो जान लें ये टिप्स
गर्म पानी की लें मदद
क्रिस्टलाइज शहद को फिर से नरम बनाने के लिए गर्म पानी की मदद ली जा सकती है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें और शहद के जार को उसमें रखें। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी बहुत गर्म न हो, क्योंकि अत्यधिक गर्मी शहद की गुणवत्ता को ख़राब कर सकती है। आप शहद के कंटेनर को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। शहद नरम हो जाएगा। अगर पानी ठंडा हो जाता है, तो आप उसे बदल सकते हैं।
धूप में रखें
सनलाइट भी शहद को फिर से नरम बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप शहद के जार को कुछ घंटों के लिए धूप के एरिया में रखें। सूरज की हल्की गर्माहट शहद को नरम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, जब आप शहद के जार को धूप में रखते हैं तो आप बाहर के तापमान का ध्यान रखें। अगर शहद बहुत अधिक गरम हो जाता है तो ऐसे में शहद के चिकित्सीय प्रभाव खो सकते हैं।
अपनाएं माइक्रोवेव तरीका
अगर आप कम समय में और बेहद आसानी से शहद को फिर से नरम बनाना चाहते हैं तो ऐसे में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें। इसके लिए शहद के जार से ढक्कन हटा दें। आप इसे थोड़े-थोड़े अंतराल के लिए, एक बार में लगभग 20-30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। शहद को बीच-बीच में चेक करते रहें और हिलाते रहें। इस तरह आप शहद को नरम बना सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि शहद ज़्यादा गरम ना हो।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में दही तुरंत हो जाती है खट्टी? जमाते समय फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों