herzindagi
how to reduce yogurt sourness in curry

Kitchen Tips: गर्मी में दही तुरंत हो जाता है खट्टा ? जमाते समय फॉलो करें ये टिप्स

गर्मी के समय दही जमने के बाद क्या आपके घर भी तुरंत खट्टा हो जाता है? अगर हां, तो चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिसे दही जमाते वक्त फॉलो करके आप इसे खट्टा  होने से बचा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 21:54 IST

Kitchen Hacks: गर्मियों में दही का सेवन लगभग हर कोई करना पसंद करता है। क्योंकि, इस मौसम में दही खाने से शरीर के साथ पेट को भी ठंडक मिलती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में लोग अपनी डेली रूटीन में छाछ, कढ़ी, रायता या सिर्फ दही अवश्य शामिल करते हैं।

इन दिनों लगभग सभी घरों में ही दही जमाया जाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा तापमान होने के कारण दही के जमते ही वह तुरंत खट्टा  हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जरूरी है कि दही जमाते वक्त ही कुछ उपाय कर लिए जाए, जिससे दही लंबे समय तक खट्टा  न हो। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो चलिए आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिन्हें  फॉलो करके आप भी दही को खट्टाहोने से बचा सकते हैं।

गर्मी में दही कैसे जमाएं?

correct way of setting curd

दही जमाने के लिए हमेशा रात का समय ही उचित माना जाता है। क्योंकि रात में तापमान दिन के अपेक्षा कम होता है, जिसके कारण दही आसानी से जम जाता हैऔर यह खट्टा भी नहीं होता  है। वहीं, अगर हम दिन में दही जमाते हैं, तो इस समय तापमान बहुत अधिक होता है। इसकी वजह से दही का स्वाद बिगड़ जाता है और यह खट्टा हो जाता है। 

दूध में चीनी मिलाकर जमाएं दही

दही खट्टा न हो इसके लिए आपको पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसे में, आप दादी के बताए नुस्खे यानी कि दूध में चीनी मिलाने के बाद इसमें जामन डाल सकते हैं। इसके लिए आपको दूध उबालते वक्त ही दूध में हल्की सी चीनी मिक्स कर देना है। फिर जामन डालकर इसे ठंडे जगह पर स्टोर कर दें। ऐसा करने से दही जमने के बाद यह ज्यादा खट्टी नहीं लगेगी।

दूध का तापमान जरूर करें चेक

दही जमाते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि दूध का तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ही बहुत ज्यादा ठंडा। दूध बस इतना ही गर्म होना चाहिए जितने में आप उसे आराम से छू सकते हैं। पर, ध्यान रहे आपको इसमें जामन मिलाने से पहले अच्छी तरह से और देर तक उबालना है। तभी दही में से पानी नहीं निकलेगा और यह खट्टा होने से भी बच सकता है। 

इसे भी पढ़ें- दही जमाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां

दही के जामन की मात्रा का रखें ख्याल 

दही अच्छा जमाने के चक्कर में कई बार लोग दूध में ज्यादा जामन डाल देते हैं। हालांकि, आपको इससे बचना चाहिए। इससे दही खट्टा हो जाता है। इसके लिए हमेशा ध्यान रखें कि बहुत थोड़ी सी और फ्रेश दही का ही जामन के तौर पर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम

दही जमते ही इसे गर्म जगह से बचाकर रखें

how to set curd in summer in hindi

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दही जमाने के बाद इसे गर्म जगह पर न रखें। ऐसा करने से दही जल्दी खट्टा हो जाती है। कोशिश करें कि इसे फ्रिज में ही रखें। अगर फ्रिज नहीं है, तो आप इसे किसी ठंडे जगह पर रखें।

इसे भी पढ़ें- बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।