herzindagi
indian ancient water containers

पानी भरने के लिए इन बर्तनों का किया जाता था इस्तेमाल, जानिए इनके बारे में

पहले के समय में कई तरह के बर्तनों में पानी भरकर रखा जाता था। क्या आप जानते हैं कि पानी भरने के लिए पुराने समय में किन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था? यदि नहीं तो आइए जानते हैं कि इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2023-06-10, 17:02 IST

आधुनिक समय में पीने के पानी को वाटर प्यूरीफायर या बॉटल में स्टोर करके रखा जाता है। लोग अपनी सहूलियत से RO के नल से पानी भरकर पीना पसंद करते हैं या  डाइनिंग और  रूम में ले जाने के लिए जग या बॉटल में भरते हैं। अब शहरों में किचन में बहुत ही कम घड़ा, पानी भरने वाला ड्रम या मटकी देखने को मिलती हैं। अभी भी गर्मियों में बहुत-से घरों में मिट्टी की सुराही और मटके में पानी भरकर रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक के बोतल और RO के प्रचलन से पहले  पानी भरने के लिए किन  बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। 

मिट्टी के बर्तन

brass water container

वैसे तो आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो पानी भरने और पीने के लिए तांबे के बर्तन को सही  माना गया है। पुराने समय में जब स्टील और प्लास्टिक के बर्तन नहीं थे, तब पानी भरने और उसे ठंडा करने के लिए मिट्टी से बनी सुराही और मटकी का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी गर्मियों में पानी ठंडा करने के लिए गांव में मिट्टी से बनी मटकी का इस्तेमाल किया जाता है। नई मटकी गर्मियों में प्राकृतिक फ्रिज की तरह काम करती है।

कांसे की हांडी

पहले कांसे के बर्तन में भी पानी भरा जाता था। पुराने जमाने में कांसे के बर्तनों (कांसे के बर्तनों की सफाई)का इस्तेमाल खाना बनाने, पानी भरने और खाना खाने में होता था। कांसे के बर्तन में पकाया चावल या दाल लंबे समय तक गर्म रहती हैं। पहले समय में जब लोहे या स्टील जैसे धातु के बर्तन उपलब्ध नहीं थे, तब ज्यादातर घरों में कांसे के बर्तन होते थे।

इसे भी पढ़ें: भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?

पीतल की हांडी

clay water container

गांव में आज भी पीतल (पीतल के बर्तनों की सफाई) की हांडी में पानी रखा जाता है। हांडी जिसके बड़े रूप को लोकल भाषा में (छत्तीसगढ़ी) हंडा या हऊंला के नाम से जाना जाता है, इसे पानी भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साधारण बर्तनों की साइज से इसकी साइज काफी बड़ी होती है। सामान्य साइज की पीतल की हांडी में आप 30-40 लीटर तक पानी स्टोर कर सकते हैं।

तांबे की हांडी और भगोनी

bronze water container

सालों से तांबे के बर्तन (तांबे के बर्तनों में पानी पीने के फायदे) का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है। भले ही, अब इसके छोटे रूप का उपयोग किया जाता है, लेकिन पहले इसके भगोनी और हांडी के बड़े रूप का उपयोग पानी भरने के लिए किया जाता था। आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार तांबे के बर्तन में रखे पानी के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं।

इसे भी पढ़ें: मात्र तीन इंग्रेडिएंट्स से बना सकते हैं नारियल बर्फी, नोट करें रेसिपी

 

आपके घर में पानी किसमें भरकर रखते हैं, हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े  रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Pixabay and Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।