herzindagi
should never put in your Sink tips

सिंक में कभी नहीं रखने चाहिए ऐसे बर्तन, टूटने और खराब होने का होता है डर

किचन में कुछ ऐसे बर्तन भी होते हैं, जिन्हें क्लीनिंग के लिए कभी भी सिंक में नहीं रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2020-04-24, 10:22 IST

किचन में हम कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं और इस्तेमाल के बाद आपको उन्हें क्लीन करने की जरूरत होती है। हालांकि किचन में गंदे बर्तनों को रखने के लिए सिंक मौजूद होता है। क्लीनिंग के लिए हम सभी अपने गंदे बर्तनों को इसमें रखते हैं। वैसे तो किचन को मैनेज करने और गंदे बर्तनों को रखने के लिए यकीनन सिंक एक बेहतरीन जगह है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन में हम ऐसे भी कई तरह के बर्तन इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें क्लीनिंग के लिए कभी भी सिंक में नहीं रखना चाहिए। हालांकि अक्सर हम इन बर्तनों को सिंक में रख ही देते हैं। बर्तनों को सिंक में रखने से ना सिर्फ उन्हें नुकसान होता है, बल्कि इससे आपको भी चोट लग सकती है। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें किचन सिंक में रखना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

तेज धार वाले चाकू

should never put in your Sink Inside

किचन में हम कई तरह के चाकूओं का इस्तेमाल करते हैं। जहां कुछ चाकू कम धार के होते हैं, जैसे बटर नाइफ। वहीं कुछ चाकूओं की धार काफी तेज होती है। ऐसे में इन तेज धार वाले चाकूओं को सिंक में रखने से बचें। इस तरह के चाकू कई बार बर्तनों के बीच में होते हैं और डिश क्लीनिंग के दौरान सिंक से बर्तन निकालते समय इनका हाथ में लगने का खतरा बना रहता है। मेरे साथ खुद एक बार यह हादसा हो चुका है। इसलिए आप इस्तेमाल के बाद इन्हें सिंक में रखने की जगह तुरंत धोकर अपनी जगह पर रख दें।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको चमचमाती किचन पसंद हैं तो ये 6 आसान टिप्‍स आजमाएं

 


नॉनस्टिक पैन

should never put in your Sink Inside

इन दिनों किचन में नॉनस्टिक पैन के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है। इन नॉनस्टिक पैन को भी क्लीनिंग के लिए सिंक में नहीं रखना चाहिए। दरअसल, इन नॉन-स्टिक बर्तनों में जब मेटल के बर्तन की रगड़ होती है तो इससे उनकी कोटिंग को नुकसान पहुंचता है।  इसलिए अगर आप सच में चाहती हैं कि नॉनस्टिक बर्तन सच में नॉनस्टिक ही बने रहें तो इन्हें सिंक में रखने के स्थान पर आप गीले कपड़े से पोंछकर रख दें। कभी भी इन्हें रगड़ने की भूल ना करें।

लकड़ी के बर्तन

should never put in your Sink Inside

लकड़ी के बर्तन जैसे चम्मच, कटोरे और कटिंग बोर्ड को भी सिंक में रखना अच्छा नहीं माना जाता।  इन्हें आप हाथ से ही धोएं। दरअसल, सिंक में क्लीनिंग के दौरान गर्म पानी और हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें नुकसान पहुंचाता है। 

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: महिलाओं की कुकिंग को आसान बना देंगे ये 7 बेस्‍ट किचन टिप्‍स

 


कांच के बर्तन व क्रॉकरी

should never put in your Sink Inside

कांच के बर्तन व क्रॉकरी यकीनन किचन की शोभा बढ़ाती हैं, लेकिन एक सत्य यह भी है कि यह काफी नाजुक होती हैं। इसलिए इनकी सही तरह से केयर करना बेहद जरूरी है। कभी भी इस तरह के बर्तनों को सिंक में रखने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे इनके टूटने या क्रैक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप इन्हें सिंक के साइड में ही रखें या फिर इस्तेमाल के बाद तुरंत क्लीन कर लें।

यकीनन आप भी दोबारा इन बर्तनों को किचन सिंक में नहीं रखेंगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी से।

Image Credit:(@freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।